NCP bhandara : पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर करे काम। : पूर्व विधायक राजेंद्र जैन
नगर परिषद चुनाव को लेकर मंथन
भंडारा : पार्टी की जीत के लिए चुनाव की तैयारियां तुरंत शुरू कर दी जाए। भंडारा नगर परिषद में अधिक से अधिक राकांपा उम्मीदवार निर्वाचित हों, इसके लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट होकर प्रयास करें। ऐसा आवाहन पूर्व विधायक राजेंद्र जैन ने किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभा को संबोधित किया। भंडारा शहर राकांपा की कार्यकारिणी की बैठक पूर्व विधायक राजेंद्र जैन के मार्गदर्शन किया। जिला अध्यक्ष नाना पंचबुद्धे, प्रदेश महासचिव धनंजय दलाल, जिला बैंक अध्यक्ष सुनील फुंडे और महिला जिला अध्यक्ष सरिता मदनकर की उपस्थिति में ( NCP bhandara) राकांपा जिला कार्यालय भंडारा में गुरुवार को संपन्न हुई। इस बैठक में नगर परिषद के चुनावों पर मंथन किया गया। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को एकजुट करने का आह्वान किया गया।इस बैठक में आगामी ( NCP bhandara) भंडारा नगर परिषद चुनाव के संबंध में विस्तृत चर्चा और विचार विमर्श किया गया। नगराध्यक्ष और नगरसेवकों की उम्मीदवारी के संबंध में अंतिम अधिकार सांसद प्रफुल्ल पटेल को सौंपे जाने की घोषणा की गई। उन्होंने स्पष्ट किया कि पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए प्रत्येक वार्ड में बैठकें आयोजित की जानी चाहिए। युवाओं व महिलाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया जाना चाहिए। ( NCP bhandara) इस अवसर पर बैठक में महेंद्र गडकरी, एडवोकेट विनयमोहन पशीने, परवेज पटेल, नरेंद्र झंझाड़, हेमंत महाकालकर, डॉ. रवींद्र वानखेड़े, शेखर (बाला) गभने, नारायण सिंह राजपूत, योगेश हेड़ाऊ, राहुल निरवाण, एडवोकेट नेहा शेंडे, राजू पटेल, सुनील साखरकर, विक्रम उजवाने, लोकेश खोबरागड़े, जवाहर निरवाण, बल्ली विजय खेड़ीकर, राजू सातदेवे आदि उपस्थित थे।

