LatestNewsहिंदी खबरे

वाय आकार के सरेखा आरओबी (railway over bridge) से यातायात का श्रीगणेश

शहर को पहले आरओबी (railway over bridge) की सौगात, निकाली रैली और किया गौरीभाऊ का आत्मीय स्वागत
बालाघाट।
बहुप्रतिक्षित सरेखा रेलवे ओवरब्रिज का गणेशोत्सव के पावन पर्व में यातायात के लिये श्रीगणेश कर दिया गया है। वर्ष 2022 में गौरीभाऊ के प्रयासों से तात्कालीन मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इसका भूमिपूजन किया था और तीव्र गति से काम पूरा कर शहर को पहले (railway over bridge) आरओबी की सौगात दी थी। 3 वर्ष बाद यह आरओबी बनकर तैयार हो गया और 2 सितंबर को औपचारिक रूप से इसका आवागमन के लिये शुभारंभ कर दिया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय से रैली निकाली और नगर भ्रमण किया तथा आरओबी में पहुंचकर पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद भारती पारधी और भाजपा जिलाध्यक्ष का स्वागत करते हुए आतिशबाजी करते हुए खुशियां जताई।
मील का पत्थर बनेंगे शहर के 3 आरओबी और एक उच्चस्तरीय पुल
बालाघाट शहर की बढ़ती जनसंख्या और यातायात के दबाव को लेकर पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने 3 वर्ष पहले आरओबी निर्माण को लेकर प्रयास प्रारंभ किये थे प्रदेश की भाजपा सरकार से अपने सहज स्वभाव की वजह से वे बड़ी सौगातों को पाने तथा विशेष निधि स्वीकृत कराने का दमखम रखते थे। यही वजह है कि बालाघाट को एक नहीं बल्कि 4 आरओबी की वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति मिली। जिसमें सरेखा आरओबी का शुभारंभ कर दिया गया है जबकि गर्रा आरओबी निर्माणाधीन है वहीं भटेरा आरओबी (railway over bridge) के निर्माण के लिये कार्य प्रारंभ हो चुका है। इसके अतिरिक्त महामृत्युंजय घाट से जागपुर के बीच उच्चस्तरीय पुल की सौगात भी गौरीभाऊ के प्रयासों से मिली है। करोड़ों रूपये की लागत से बनने वाले इन पुलों को लेकर उनकी दूरदृष्टि और नगर विकास में बड़ी भूमिका है जो आगामी समय में मील का पत्थर साबित होंगे।
नगर में निकाली रैली, खुशियां जताकर की जमकर आतिशबाजी
2 सितंबर की शाम 4 बजे के दौरान जिला भाजपा कार्यालय में भाजपाई एकत्रित हुये और भाजपा सरकार तथा गौरीभाऊ की उपलब्धियों को लेकर नारे लगाते हुए रैली ने नगर भ्रमण किया। अम्बेडकर चौक से काली पुतली चौक और यहां से हनुमान चौक पहुंचे। जिसके बाद सरेखा आरओबी के प्रारंभिक स्थल पर पहुंचकर पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन, सांसद भारती पारधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामकिशोर कावरे का आत्मीय स्वागत किया। इसके बाद पैदल ही पुल पर चलते हुए कोसमी तक पहुंचे जहां पर कोसमी के भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला तथ आतिशबाजी करते हुए भव्य स्वागत किया। यहां नगरवासियों को शहर के पहले आरओबी में आवागमन प्रारंभ करने की सौगात मिली। अब नियमित रूप से इस आरओबी (railway over bridge) पर हल्के वाहनों की आवाजाही हो सकेगी।
जनसेवा में सर्मपित है जीवन-गौरीशंकर बिसेन
पूर्व मंत्री गौरीशंकर बिसेन ने कहा कि खुशी का पल है कि गणेशोत्सव में सरेखा आरओबी का श्रीगणेश हुआ है इसका नामकरण महात्मा ज्योतिबा फुले के नाम से किया गया है। 989 लंबाई का यह ब्रिज है 90 प्रतिशत काम पूर्ण हो चुका है आगामी समय में सर्विस रोड का कार्य होगा। 5 सितंबर 2022 को तात्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज जी ने इसका भूमिपूजन किया था आज हमने इस आरओबी का विधिवत लोकार्पण कर दिया है। गर्रा और भटेरा में आरओबी का निर्माण कार्य प्रारंभ है। सरेखा आरओबी प्रारंभ होने से आवागमन में सहुलियत मिलेगी। उन्होंने कहा कि हमने जो भी वादा किया है उसे पूरा किया है राजनीति में जनसेवा के लिये है और जनता की सेवा में ही जीवन समर्पित है।
विकास में नहीं होने देंगे कोई कमी-सांसद भारती पारधी
सांसद भारती पारधी ने कहा कि बालाघाट के लिये हर्ष का विषय है भाऊ के अथक प्रयासों से इस आरओबी को स्वीकृति मिली और बनकर तैयार हुआ है। अभी औपचारिक रूप से फोर व्हीलर और टू व्हीलर के लिये इसका शुभारंभ हुआ है आगामी समय में हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। जनता का साथ बना रहे जिसमें हम इसी तरह विकास कार्य की सौगात देते रहेंगे।
इनकी रही उपस्थिति
सरेखा आरओबी शुभारंभ एवं रैली में प्रमुख रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता रमेश रंगलानी, महेन्द्र सुराना, आनंद कोछड़, सत्यनारायण अग्रवाल, नपाध्यक्ष भारती ठाकुर, सुरजीतसिंह ठाकुर, नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, समीर जायसवाल, राकेश सेवईवार, रमाकांत डहाके,जैनेन्द्र कटरे,अभय कोचर, संयोग कोचर, अनीश मेमन, सुनील खटोले अनुराग चतुरमोहता, विनय बोपचे, खगेश कावरे,संगीता छोटू थापा,संजय पप्पू गौतम, गजेन्द्र भारद्वाज,वकील वाधवा, कमलेश पांचे, उज्जवल आमाडारे, सौरभ जैन,धर्मेंद्र माहुले,मोनिल जैन, राजेश गोमासे,राजू क्षत्रिय,दीनु बसेने, मानक बर्वे,गुलशन भाटिया,डॉ. अक्षय कटरे, राजेश लिल्हारे,अखिलेश विशाल मंगलानी, हेमा वाधवानी, श्वेता जैन, संजू वराड़े सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं नगरवासियों की उपस्थिति रही।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *