भक्तिमय माहौल में NMD कॉलेज में भगवान श्री गणेश की स्थापना, सांसद राजेंद्र जैन व संचालक निखिल जैन ने की पूजा-अर्चना
जयकारों से गूंजा परिसर: “गणपति बप्पा मोरया” के उद्घोष के साथ विधि-विधान से विराजे विघ्नहर्ता
संस्कृति और सामाजिक एकता का संदेश: सांसद जैन ने दीं शुभकामनाएं, विद्यार्थियों से परंपराओं को संजोने का किया आह्वान
गोंदिया । गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर नटवरलाल मानिकलाल दलाल (न.मा.द.) महाविद्यालय परिसर में वैदिक मंत्रोच्चार और पूरे विधि-विधान के साथ भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा की स्थापना की गई। गणपति बप्पा के आगमन से पूरा कॉलेज परिसर भक्तिमय और उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर नजर आया। उपस्थित श्रद्धालुओं व विद्यार्थियों द्वारा लगाए गए “गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया” के जयघोष से परिसर गूंज उठा।
इस अवसर पर गोंदिया शिक्षण संस्था के सचिव व सांसद राजेंद्र जैन तथा संस्था के संचालक निखिल जैन ने विशेष रूप से उपस्थित होकर भगवान श्री गणेशजी की पूजा-अर्चना एवं महाआरती की।

ज्ञान, बुद्धि और समृद्धि की कामना
पूजा-अर्चना के बाद सभी को गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए सांसद राजेंद्र जैन ने भगवान गणेश से सभी के जीवन में ज्ञान, बुद्धि, विवेक और समृद्धि प्रदान करने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि गणेशोत्सव जैसे पर्व विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति, गौरवशाली परंपराओं और सामाजिक एकता की भावना को मजबूत करने का बेहतरीन माध्यम हैं।
गणेश स्थापना के इस गरिमामय कार्यक्रम में न.मा.द. महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रविंद्र मोहतुरे, समस्त प्राध्यापक वर्ग, शिक्षकेतर कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

