LatestNewsगोंदिया

Gondia News : करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, दंपत्ति गंभीर घायल

तिरोड़ा :  रविवार सुबह लगभग 10 बजे खोडगाव बोपेसर रोड पर खेत में electric shock करंट हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक दंपत्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, खोडगाव निवासी धुरनलाल पटले व उनकी पत्नी खेत में काम करने गए थे। खेत में जंगली जानवरों से फसल की सुरक्षा हेतु धुरनलाल ने तार में electric shock करंट प्रवाहित किया था। काम के दौरान अनजाने में दोनों पति-पत्नी electric shock करंट की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें बचाने के प्रयास में पास के खेत में काम कर रहे खोडगाव निवासी शिवचरण पटले (42 वर्ष) भी करंट की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि शिवचरण की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा। इस दर्दनाक हादसे से गांव में शोक का माहौल है।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *