मस्त्य व्यवसायिकों के जान पर उठी नगर परिषद
बाजार की गंदगी मछली मार्केट में : दुर्गंध से ग्राहकों सहित व्यवसायिक परेशान
गोंदिया : शहर के बीच में मच्छली मार्केट है. जहां प्रतिदिन मस्त्य व्यवसायिक दोपहर से अपनी दुकानें लगाते है साथ ही हजारों ग्राहक मछलियां खरीदी करने आते है. लेकिया इस मार्केट परिसर में नगर परिषद के स्वच्छता विभाग द्वारा बाजार परिसर की सड़ी-गली सब्जी, मुर्गी के अवशेष आदि गंदगी ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर खड़ी कर दी. जिससे यहां बैठने वाले व्यवसायिक व ग्राहकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. पिछले एक सप्ताह से यहां ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी होने से मस्त्य व्यवसायिक व ग्राहकों की जान को खतरा निर्माण हो गया है. लेकिन संबंधित विभाग इस ओर अनदेखी कर रहा हैं.
गोंदिया शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने का काम नगर परिषद प्रशासन का है. नगर परिषद के स्वच्छता विभाग द्वारा प्रतिदिन शहर का कचरा उठाकर हिरडामाली या अन्य स्थान पर डाला जा रहा है. लेकिन पिछले सप्ताह नगर परिषद के स्वच्छता विभाग द्वारा सब्जी मंडी व अन्य स्थान की सड़ी-गली सब्जी, मुर्गी, बकरियों के अवशेष ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर शहर के मछली मार्केट में खड़ी कर दी गई. उल्लेखनीय है कि इस मछली मार्केट में प्रतिदिन हजारों ग्राहक खरीदी करने आते है. लेकिन यहां खड़ी ट्रैक्टर ट्रॉली में पड़े सड़े-गले अवशेषों से इतनी दुर्गंध आति है कि ग्राहक दो मिनट यहां खड़े नहीं सकते. जिससे मस्त्य व्यवसाय पर भी प्रभाव पड़ रहा है. साथ ही उनका स्वास्थ भी खतरे में पड़ गया है. यहां मछली व्यवसायिकों ने इसकी शिकायत नगर परिषद प्रशासन की लेकिन उन्होंने इस ओर अनदेखी की. बार-बार शिकायत करने के बाद आखिरकार एक सप्ताह बाद नगर परिषद प्रशासन जागा और 21 जून को ट्रैक्टर ट्रॉली से गंदगी हटा दी गई. उल्लेखनीय है कि ट्रैक्टर ट्रॉली से गंदगी तो हटा ली गई, लेकिन अभी भी ट्रैक्टर ट्रॉली वहीं मछली मार्केट परिसर में है और उससे आज भी दुर्गंध आ रही हैं.
……………………………….
एक सप्ताह पहले नगर परिषद प्रशासन ने यहां गंदगी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली खड़ी की. जिससे काफी दुर्गंध आ रही है. हमें अपने दुकानों में बैठना मुश्किल हो गया है. मछलियां खरीदी करने आने वाले ग्राहक भी दुर्गंध के कारण यहां ठहर नहीं पाते. जिससे हमारे व्यवसाय में कमी आई है.
बब्बा राऊत, मछली विक्रेता
……………………………..
मछली मार्केट में हम प्रतिदिन दोपहर से दुकानें लगाते है. लेकिन यहां नगर परिषद प्रशासन द्वारा सब्जी मार्केट से सड़ी-गली सब्जियां ट्रैक्टर ट्रॉली में डालकर खड़ी कर दी गई. जिससे दुर्गंध का सामना करना पड़ रहा है. नप प्रशासन से मांग है कि यहां से ट्रैक्टर ट्रॉली जल्दी हटा दी जाए.
महेश बागडे, मछली विक्रेता


