LatestNewsगोंदियाविदर्भ

मुस्लिम समाज के 10वीं व 12वीं के मेधावी छात्रों को हर वर्ष मिलेगा सिल्वर मेडल; पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की बड़ी घोषणा

चंगेरा में हजरत अब्दुल्ला गयबी शाह बाबा के सालाना उर्स का विशाल अग्रवाल ने किया कव्वाली से शुभारंभ

गोंदिया: ग्राम चंगेरा स्थित हजरत अब्दुल्ला गयबी शाह बाबा रहमतुल्लाह अलेह के सालाना उर्स के मुबारक मौके पर पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से विशाल अग्रवाल ने आयोजित संगीतमय कव्वाली कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित सभी अकीदतमंदों का गर्मजोशी से इस्तकबाल किया और उन्हें उर्स की मुबारकबाद दी। इसके पश्चात उन्होंने हजरत की पाक दरगाह पर चादर पेश कर क्षेत्र में सुख, शांति और समृद्धि की दुआ मांगी।इस अवसर पर विशाल अग्रवाल ने मुस्लिम समाज में शिक्षा के प्रचार-प्रसार और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण घोषणा की।

उन्होंने बताया कि पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल की ओर से आगामी उर्स से गोंदिया तहसील में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतिवर्ष एक-एक सिल्वर मेडल (रजत पदक) देकर सम्मानित किया जाएगा।इस भव्य आयोजन के दौरान ज. नन्हेबाबा साहब, गोंदिया डिस्ट्रिक्ट को-ऑपरेटिव बैंक संचालक केतन तुरकर, तहसीलदार समेशर पठान, रावणवाड़ी पुलिस निरीक्षक रामदास सेवते, पूर्व नगराध्यक्ष सचिनभाऊ शेंडे, कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष अशोक (गप्पू) गुप्ता, पूर्व जि.प. सदस्य अर्जुन नागपुरे, आशीष नागपुरे, पूर्व जि.प. सदस्य नरेंद्र तुरकर, हरिभाऊ चौधरी, ओमकार नागपुरे, अज्जुभाई, अजीम पटेल, असलमभाई सैयद, बाबा गनीभाई, भादुभाई, अहमद मनियार, अबरारभाई, बाबा मिस्त्री, पूर्व जि.प. सदस्य रुदसेन खांडेकर, सतोना सरपंच संदीप तुरकर, चंगेरा सरपंच लालसिंग पंधरे, उपसरपंच नाजमा एम. खान, पुलिस पाटिल अतीक खान, मनीष मेश्राम, राहुल वंजारी, कोरणी उपसरपंच सचिन मेश्राम, सरफराज गोंडिल, मकसूदभाई, ज्ञानचंद जमाईवार, सामाजिक कार्यकर्ता राजाभोज, दरगाह कमेटी के सरपरस्त ज. आबिदभाई खान, ज. जलील खान प्यारेभाई, अध्यक्ष सुभान खान, उपाध्यक्ष आकीब खान, सचिव जाकीर खान, महासचिव नफिल खान, कोषाध्यक्ष इमरान अली और रामकिशोर बिजेवार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित थे।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *