LatestNewsगोंदिया- भंडाराविदर्भ

पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के जन्मदिन पर गोंदिया में जनसेवा का महाअभियान

रक्तदान, मरीजों को फल, विद्यार्थियों को नोटबुक वितरण एवं वृक्षारोपण सहित कई जनहित कार्यक्रमों का आयोजन

गोंदिया : पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के जन्मदिन के अवसर पर 27 जुलाई को गोंदिया जिला युवक कांग्रेस एवं एनएसयूआई द्वारा विविध जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।जन्मदिन के शुभ अवसर पर प्रातः 8.00 बजे से, पंचायत समिति के समीप, आंबेडकर चौक पर, प्रताप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट एवं नगराध्यक्ष सचिनभाऊ शेंडे के माध्यम से नागरिकों को पौधारोपण हेतु पौधों का वितरण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाएगा।

उपरांत प्रातः 11.00 बजे से शासकीय बीजीडब्ल्यू रुग्णालय में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें सभी युवा कांग्रेस एवं NSUI कार्यकर्ता जरूरतमंदों के लिए रक्तदान का लोकहित कार्य करेंगे।गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी एवं गोंदिया शहर कमेटी द्वारा स्थानीय शासकीय केटीएस एवं बीजीडब्ल्यू रुग्णालय में सभी मरीजों को फल वितरण किया जाएगा। युवा नगर परिषद सदस्यों ने शिक्षण के प्रचार-प्रसार की दृष्टि से छात्रों को नोटबुक आदि साहित्य वितरण का कार्यक्रम न.प. की मरारटोली एवं रामनगर स्कूल में आयोजित किया है। दोपहर 3.00 बजे श्रीराम वृक्षारोपण आयोजन समिति द्वारा, सतत वृक्षारोपण अभियान अंतर्गत पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते गोंदिया शहर पुलिस थाना परिसर में वृक्षारोपण किया जाएगा। पूर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल पूरे दिन गोंदिया में रहकर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे तथा अपने निवास पर शुभचिंतकों से मुलाकात करेंगे।सभी कार्यक्रमों में कांग्रेस कार्यकर्ताओं-पदाधिकारियों से उपस्थित रहकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील गोंदिया जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अमर वराडे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अशोकसिंह चौधरी, महासचिव मनोज पटनायक, पूर्व जिप सदस्य अर्जुन नागपुरे एवं अपूर्व अग्रवाल ने की है।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *