एसएनडीटी ज्ञान परिसर के लिए ₹ 100 करोड़ की निधि मंजूर
विधायक मुनगंटीवार की संकल्पना से साकार हो रहा आधुनिक केंद्र
चंद्रपुर : राज्य सरकार ने विसापुर (बल्लारपुर) में श्रीमती नथीबाई दामोदर ठाकरे (एसएनडीटी) महिला विश्वविद्यालय के महर्षि कर्वे महिला सशक्तिकरण ज्ञान परिसर के लिए 100 करोड़ रु. की निधि स्वीकृत की है. इस परिसर का निर्माण विधायक सुधीर मुनगंटीवार की परिकल्पना के अनुरूप किया जा रहा है. राज्य सरकार ने विसापुर (बल्लारपुर) में श्रीमती नथीबाई दामोदर ठाकरे (एसएनडीटी) महिला विश्वविद्यालय के महर्षि कर्वे महिला सशक्तिकरण ज्ञान परिसर के लिए 100 करोड़ रु. की निधि स्वीकृत की है. इस संबंध में 14 दिसंबर, 2025 को वित्त एवं योजना राज्य मंत्री आशीष जायसवाल ने सधीर मनगंटीवार को सचना दी है.
बल्लारपुर के विसापुर में 50 एकड़ भूमि पर एसएनडीटी विश्वविद्यालय का एक विशाल केंद्र बनाया जा रहा है. जिसमें 62 पाठ्यक्रम उपलब्ध यह केंद्र सुधीर मुनगंटीवार की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं में से एक है और इसमें युवतियों और युवा महिलाओं के कौशल विकास को प्राथमिकता दी जाएगी. यहां महर्षि कर्वे महिला सशक्तिकरण केंद्र का निर्माण किया जा रहा है. इस केंद्र में पुस्तकालय, सभागार भवन, शैक्षणिक भवन आदि शामिल हैं.
चंद्रपुर और आसपास के जिलों की युवतियों और युवा महिलाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने, रोजगार के अवसर सृजित करने, महिलाओं की आर्थिक और सामाजिक स्वतंत्रता को बनाए रखने और उन्हें विकास की धारा में शामिल करने के उद्देश्य से श्री मुनगंटीवार ने अपने मंत्री कार्यकाल के दौरान चंद्रपुर जिले में एसएनडीटी विश्वविद्यालय का एक केंद्र शुरु करने का निर्णय लिया था। इसी उद्देश्य से उन्होंने इस भव्य और सुंदर भवन के निर्माण को निरंतर जारी रखा.

