HealthLatestNewsगोंदिया- भंडारामहाराष्ट्रविदर्भ

108 Ambulance Service : 1.14 करोड़ लोगों को एम्बुलेंस निःशुल्क

वर्तमान में राज्य में कुल 937 एम्बुलेंस कार्यरत
भंडारा :
महाराष्ट्र आपातकालीन चिकित्सा सेवा की 108 एम्बुलेंस राज्य के नागरिकों के लिए जीवनदायिनी साबित हो रही है. लगातार 11 वर्षों से “डायल 108 एम्बुलेंस” राज्य के लोगों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही है. इस स्वास्थ्य संजीवनी सेवा के माध्यम से अब तक 1,14,47,296 रोगियों को निःशुल्क चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है. यह सेवा सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग और भारत विकास समूह (BVG इंडिया) के संयुक्त प्रयास से राज्य में निरंतर संचालित है.
वर्तमान में राज्य में कुल (108 Ambulance Service ) 937 एम्बुलेंस कार्यरत हैं. इनमें एडवांस लाइफ सपोर्ट (ALS) और बेसिक लाइफ सपोर्ट (BLS) प्रकार की एम्बुलेंस शामिल हैं. एम्बुलेंस में पल्स ऑक्सीमीटर, मेडिकल ऑक्सीजन जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध हैं.  यह देश की एकमात्र सेवा है जो 24 घंटे डॉक्टरों और अत्यावश्यक चिकित्सा सुविधाओं के साथ कार्यरत है. 5 दिसंबर तक राज्य में 108 एम्बुलेंस के माध्यम से 5,44,224 दुर्घटना पौड़ितों को उपचार हेतु अस्पताल पहुँचाया गया है. (108 Ambulance Service ) इसके अलावा 31,927 अग्निकांड मामलों में, 1,03,889 हृदय रोग मामलों में, 1,59,551 ऊंचाई से गिरकर घायल हुए रोगियों में, 2,67,474 विषाक्तता मामलों में, 17,96,655 प्रसूति मामलों में तथा 7,399 विद्युत आघात / बिजली गिरने से घायल हुए रोगियों को सेवा प्रदान की गई है. इस प्रकार 108 सेवा के माध्यम से राज्य में कुल 1,14,58,316 रोगियों को निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा प्रदान की गई है. विदर्भ के गोंडवाना क्षेत्र के गढ़चिरोली, चंद्रपुर, यवतमाल, नागपुर, गोंदिया, भंडारा और अमरावती जैसे आदिवासी बहुल जिलों में से कुल 1,38,665 नागरिकों ने (108 Ambulance Service ) इस निःशुल्क स्वास्थ्य सेवा का लाभउठाया है.
——————-
“108 एम्बुलेंस” में जन्मे 41,516 बच्चे
महाराष्ट्र आपातकालीन चिकित्सा सेवा शुरू होने के बाद से अब तक 41,516 बच्चों का जन्म 108 एम्बुलेंस के भीतर हुआ है. इसके साथ ही 17,95,292 गर्भवती महिलाओं को सफल चिकित्सा सहायता प्रदान की गई है. संक्षेप में, 108 एम्बुलेंस सेवा आम नागरिकों के लिए अमृतवाहिनी बन रही है.
——————–
सर्पदंश से पीड़ित 1,19,824 बचाई जान
राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों में सर्पदंश की घटनाएँ अक्सर होती रहती हैं. सर्पदंश से पीड़ित 1,19,824 नागरिकों ने 108 एम्बुलेंस सेवा का लाभ लिया है. इनमें से अधिकांश रोगी ग्रामीण एवं किसान वर्ग से संबंधित हैं.

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *