bhandara News : जंगली सुअर के मांस के साथ 4 शिकारी गिरफ्तार
शिकार की सामग्री भी जब्त, वनविभाग ने किटाड़ी में की कार्रवाई
पालांदुर (भंडारा) : जिले के अड्याल वन परिक्षेत्र कार्यालय व क्षेत्र सहायक कार्यालय किटाड़ी के तहत लाखनी तहसील के किटाड़ी जंगल में जंगली सुअर का बारूद की सहायता से शिकार करने और उनका मांस बेचने की तैयारी कर रहे चार शिकारियों को वन विभाग की टीम ने पकड़ा। कार्रवाई दौरान जंगली सुअर का 70 किलो मांस भी जब्त किया। कार्रवाई मंगलवार 9 दिसंबर को की गई।गिरफ्तार आरोपियों में नाम धर्मेंद्र सिंह गोविंदासी टाक (52), जलिंदर सिंह नेपाल सिंह टाक (40), बलदेव सिंह धर्मेंद्र सिंह टाक (23) तथा एक नाबालिग आरोपी का समावेश है। सभी गोंदिया जिले के अर्जुनी (मोरगांव) के रहने वाले हैं। (bhandara News) वन विकास महामंडल के अधिकारी और कर्मचारी मांसाहारी जानवरों के पैरों के निशान का सर्वे कर रहे थे। तब मंगलवार को किटाड़ी जंगल इलाके में चार संदिग्ध मिले। जब उनसे अच्छी तरह पूछताछ की गई, तो उन्होंने बताया कि बारूद की मदद से जंगली सुअरका शिकार करने की जानकारी दी। शिकारियों के पास से 70 किलो ग्रैम जंगली सुअर का मांस जब्त किया गया। शिकारियों के पास से कुल्हाड़ी, दो दोपहिया, एक काटा और दो चाकू जब्त किए गए हैं। (bhandara News) आरोपियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। यह कार्रवाई लाखनी के वनपरिक्षेत्र अधिकारी सुधीर शिंपले, वनरक्षक गोपीचंद डोये, बीट रक्षक अमित वाघाये, वनपाल राहुल लोनारे, नागेश सिंगारपुतले, चंद्रकांत मोरे, राजेश माटे और फॉरेस्ट कर्मचारियों की मौजूदगी में की गई।
(bhandara News) आए दिन हो रहा वन्यजीवों का शिकार : किटाड़ी गांव के आसपास का ज्यादातर इलाका जंगल से घिरा है। इसमें कई जंगली जानवर पाए जाते हैं। हाल ही में कुछ इलाकों में जंगली सुअर समेत छोटे जानवरों का शिकार बढ़ गया है। वन विभाग की अनदेखी की वजह से जंगली जानवरों की जान खतरे में पड़ गई है। यहां के जंगलों में बाघ, तेंदुआ, भेड़िये, जंगली सूअर, भेड़िये, खरगोश और गिलहरी समेत कई जंगली जानवर और जानवर पाए जाते हैं

