nagpur-chandrapur expressway : नागपुर-चंद्रपुर एक्सप्रेसवे की संशोधित योजना को मंजूरी
मंत्रिमंडल की बैठक : हडपसर-यवत मार्ग पर जाम खत्म करने के लिए उपाय करें
नागपुर : नागपुर-चंद्रपुर शीघ्र संचार द्रुतगति महामार्ग (nagpur-chandrapur expressway) की कुल 204 किलोमीटर लंबाई की संशोधित सड़क योजना को, केंद्र सरकार के ‘गति शक्ति पोर्टल’ की सुझावों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिमंडलीय इंफ्रास्ट्रक्चर समिति की बैठक में मंजूरी दी गई. मुंबई के घाटकोपर (पूर्व), चेम्बूर तथा अंधेरी (प.) स्थित आंबिवली मुद्रण कामगार नगर व चूना भट्ठी क्षेत्र के प्लॉट्स के निजीकरण आधारित विकास की समयसीमा बढ़ाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी प्रदान की गई
बैठक में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री अजित पवार, राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले, चिकित्सा शिक्षा मंत्री हसन मुश्रीफ, सार्वजनिक निर्माणकार्य मंत्री शिवेंद्र सिंह भोसले, मुख्य सचिव राजेश अग्रवाल उपस्थित थे. मुख्यमंत्री फडणवीस ने कहा कि शहरीकरण की तेजी के कारण शहरों में बढ़ती ट्रैफिक जाम की समस्या दूर करना सरकार की प्राथमिकता है. (nagpur-chandrapur expressway) पुणे जिले के हडपसर-यवत मार्ग पर यातायात जाम को दूर करने के लिए प्रभावी उपाय किए जाएं और इस प्रक्रिया में नागरिकों को कोई असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए. इस मार्ग पर सड़क सुधार कर उन्नत हाईवे बनाया जाएगा तथा भैरोबा नाले के पास जाम समस्या समाधान हेतु तात्कालिक कार्रवाई आवश्यक है. (nagpur-chandrapur expressway) उन्होंने निर्देश दिए कि राज्य में चल रहे तथा प्रस्तावित सभी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को गति शक्ति पोर्टल से मंजूरी के बाद ही समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जाए. बैठक में सार्वजनिक निर्माण कार्य विभाग की अपर मुख्य सचिव मनीषा म्हैसकर ने प्रस्तुतीकरण किया. अपर मुख्य सचिव (वित्त) ओ.पी. गुप्ता, प्रधान सचिव (नियोजन) सौरभ विजय, प्रधान सचिव (कानून एवं न्याय) सुवर्णा केवले, महामेट्रो के प्रबंध निदेशक श्रावण हर्डीकर उपस्थित थे.
————————
संशोधित योजना के बाद एक्सप्रेसवे में प्रमुख बदलाव
हिंदूहृदयसम्राट बालासाहब ठाकरे महाराष्ट्र समृद्धि महामार्ग के सेलडोह इंटरचेंज से दुर्ग-हैदराबाद राष्ट्रीय मार्ग के नवेगांव (मोर) तक कुल 192 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. इसके अलावा 11 किलोमीटर लंबी चंद्रपुर कनेक्टिंग रोड पूर्व निर्धारित योजना के अनुसार रखी गई है. कुल 204 किलोमीटर की संशोधित सड़क योजना को मंजूरी दी गई है. संशोधित प्रस्ताव से 27 हेक्टेयर वन भूमि अधिग्रहण की बचत होगी.

