समाज के अंतिम व्यक्ति की समस्या हल करना मेरा लक्ष्य- विनोद अग्रवाल
ग्राम चुलोद से हुई विधायक आपके द्वार ‘जनसंवाद” अभियान की शुरूवात..
गोंदिया। आम नागरिकों की प्रलंबित समस्याओं के निराकरण हेतु गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल ने इन समस्याओं के निराकरण, शासकीय योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने आज विधायक आपके द्वार ‘जनसंवाद” अभियान की शुरुआत ग्राम चुलोद और ग्राम आसोली से की।विधायक आपके द्वार अभियान के तहत विधायक विनोद अग्रवाल के साथ उपविभागीय अधिकारी, खंड विकास अधिकारी, तहसीलदार, अपर तहसीलदार, जल संधारण विभाग, कृषि विभाग, पीडब्ल्यूडी विभाग, ग्राम सेवक, पटवारी, जीप सदस्य, पंस सदस्त, सरपंच सहित अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।ग्राम चुलोद और आसोली में विधायक विनोद अग्रवाल ने साझा अंतर्गत आने वाले ग्रामीणजनों की समस्याओं को सुना और अधिकारियों को इन समस्याओं के समाधान हेतु तत्काल लंबित मानलो के निपटान हेतु उचित दिशा निर्देश दिए।
विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, क्षेत्र में आम नागरिकों की व्यक्तिगत समस्याएं आम है। कोई आवास योजना से जूझ रहा है तो कोई संजय गांधी, श्रावण बाल, लाडली योजना से वंचित है। किसी की कृषि से संबंधित समस्या है तो किसी की राशन की। कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या से ग्रस्त तो कोई आधार कार्ड के अपडेटेशन न होने से। कोई जन्म के, मृत्यु के प्रमाण पत्रों न मिलने से वंचित है तो किसी को विद्युत कनेक्शन चाहिए, किसी को बिजली की पर्याप्त सुविधा। ग्राम के विकास की विभिन्न समस्या के समाधान के साथ रोजगार के अवसर उपलब्ध हो यही आम नागरिकों की समस्याएं है।विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, हमारा प्रयास है कि हम शासन के साथ मिलकर इन समस्याओं के समाधान हेतु क्षेत्र में ज़ीरो पेंडेंसी सुनिश्चित कर अंतिम व्यक्ति कैसे लाभान्वित ये हमारा संकल्प और प्रयास है। इसी प्रयास के तहत हमनें आज 29 सितंबर से विधायक आपके द्वार अभियान की शुरुआत चुलोद से की, जहाँ जनसंवाद के माध्यम से शिकायतें लेकर उनकी समस्याओं का निपटान कैसे जल्द हो यही हमारा प्रयास है। ये अभियान करीब डेढ़ दो माह तक चलाने का हमारा संकल्प है। जनसंवाद अभियान में विधायक विनोद अग्रवाल, एसडीओ चंद्रभान खंडाइत, बीडीओ श्री पिंगले, तहसीलदार शमशेर पठान, अपर तहसीलदार श्रीकांत कांबले, भूमि अभिलेख अधिकारी अजय क्षिरसागर, पंस सदस्य कनीराम तावाड़े, सरपंच चुलोद मायाबाई बोरकर, टेमनी सरंपच योगेश पटले, उपसरपंच लतीश बिसेन, एपीएमसी संचालक राधाकृष्ण ठाकुर, ग्राम सेवक दिलीप सहारे, पटवारी लँजे मैडम, पुलिस पाटिल कविता भालाधारे, विजय ठाकुर सहित अनेक शासकीय विभागों के अधिकारी, ग्राम सदस्य व ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

