contractors protest; 18 महिनों से नहीं हुआ बिलों का भुगतान; ठेकेदार संघटना सड़कों पर
19 अगस्त मंगलवार को जिला अधिकारी ( Collector) कार्यालय पर विशाल मोर्चा : प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त
गोरेगांव : (Gondia ) जिले में रुके हुए बिलों के भुगतान को लेकर ठेकेदारो को अब सड़कों पर उतर आने नौबत आ गई है यहां गोंदिया ठेकेदार संघटना द्वारा 19 अगस्त मंगलवार को विशाल मोर्चे का ऐलान किया गया है उल्लेखनीय यह है कि महाराष्ट्र सरकार ने सभी तरफ विकास कार्य करा तो लिया है परन्तु ठेकेदारों को पिछले 18 महिनों से उनके बिलों का भुगतान नहीं किया है ऐसे में अधिकतर ठेकेदार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं परेशान ठेकेदारों द्वारा लगातार आत्महत्या के प्रयास किये जा रहे हैं परन्तु प्रशासन निधि उपलब्ध नहीं होने का रोना रो रहा है वहीं ठेकेदार संघटना जल्द से जल्द बिलों का भुगतान करने की मांग कर रही है।
जानकारी के अनुसार गोंदिया जिले में सार्वजनिक बांधकाम विभाग, जल जीवन मिशन, मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत किए गए करीब 89 हजार करोड़ राशि का भुगतान रुका हुआ है पूरे जिले में पिछले कुछ महीनो से विकास कार्य रुके हुए हैं जिसका मुख्य कारण ठेकेदारों के रुके हुए बिल है निधि के अभाव में ठेकेदारो ने बैंक तथा साहूकारों से ब्याज से पैसा लेकर निर्माण कार्य पुरे किए हैं यहां ब्याज की रकम दिनों दिन बढ़ते जा रही है परन्तु रुके हुए बिलों के भुगतान का कोई ठिकाना नहीं है हाल ही में परेशान होकर सांगली के एक ठेकेदार हर्षल पाटिल ने आत्महत्या कर लिया था वहीं वर्धा के जाकिर बाबा ने स्वतंत्रता दिवस पर आत्महत्या का प्रयास किया था इतना सब कुछ होने के बाद भी महाराष्ट्र सरकार ठेकेदारों की परेशानियों को नहीं समझ पा रही है जिसके चलते पूरे राज्य में ठेकेदार संघटना प्रशासन के खिलाफ सड़कों पर उतर आई है इसी कड़ी में दिनांक 19 अगस्त मंगलवार को जिला अधिकारी कार्यालय के सामने भव्य निषेध मोर्चे का आयोजन किया गया है संघटना द्वारा सभी ठेकेदारों को शामिल होने का आह्वान किया गया है।

