LatestNewsगोंदियाविदर्भ

जिला परिषद स्कूल में 7 वीं की छात्रा से शिक्षक ने की बदसलूकी; स्कूल परिसर में तनाव, आरोपी शिक्षक पुलिस हिरासत में!

सावरी (रावनवाडी) की घटना : पंचायत समिति सदस्य व ग्रामीणों के हंगामे के बाद रावनवाडी पुलिस ने की कार्रवाई
रावनवाडी (गोंदिया) :
गोंदिया पंचायत समिति अंतर्गत आने वाले सावरी स्थित जिला परिषद उच्च प्राथमिक स्कूल में एक शिक्षक द्वारा कक्षा 7वीं की नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी करने की शर्मनाक घटना सोमवार (दि. 23 नवंबर) को सामने आई है। इस घटना के बाद अभिभावकों और ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा, जिससे स्कूल परिसर में कुछ समय के लिए तनावपूर्ण माहौल बन गया। सूचना मिलते ही रावनवाडी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और आरोपी शिक्षक नागोराव मगरू कटरे को हिरासत में ले लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला परिषद स्कूल सावरी में पिछले तीन वर्षों से कार्यरत शिक्षक नागोराव मगरू कटरे ने सोमवार को स्कूल समय के दौरान कक्षा 7वीं में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ बदसलूकी की। घबराई छात्रा ने घर पहुंचकर इस घटना की जानकारी अपने अभिभावकों को दी।
ग्रामीणों का स्कूल पर जमावड़ा; पुलिस ने संभाली स्थिति
घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में स्कूल परिसर में एकत्रित हो गए। इस मामले की सूचना तत्काल पंचायत समिति सदस्य सरला लिकेश चिखलोडे को दी गई। उन्होंने घटनास्थल पर पहुंचकर शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और रावनवाडी पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया।
स्कूल परिसर में बढ़ते तनाव को देखते हुए रावनवाडी पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत कराते हुए आरोपी शिक्षक नागोराव कटरे को अपनी हिरासत में लिया। रावनवाडी थाना प्रभारी रामदास शेवते के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक (API) नावखर इस मामले की आगे की जांच कर रहे हैं।

दोषी शिक्षक पर कठोर कार्रवाई की मांग
“गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते और शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने वाले ऐसे शिक्षक के खिलाफ प्रशासन और शिक्षा विभाग द्वारा तत्काल निलंबन व कठोर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए।”
— सरला लिकेश चिखलोडे, पंचायत समिति सदस्य (एवं ग्रामवासी, सावरी)

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *