सेवा संकल्प अभियान: विधायक विनोद अग्रवाल ने किया, 89 नारी शक्तियों समेत सेवाभावी कर्मियों का सम्मान
वृक्षधरा फाउंडेशन के तत्वावधान में वृक्षारोपण और रंगोली स्पर्धा के विजेताओं को पुरस्कार
नागरा धाम। भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा एवं समर्पण के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी, नागराधाम-कटंगीटोला, चांदनीटोला एवं मोहरानटोली के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को शिव मंदिर परिसर, नागराधाम में ‘सेवा संकल्प अभियान-2026’ के अंतर्गत विविध सामाजिक एवं जनसरोकारों से जुड़े कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गोंदिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद अग्रवाल के हाथों हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष सौ. सीताताई रहांगडाले ने की। इस अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल ने उपस्थित नागरिकों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सेवा, सामाजिक सहभागिता और जनकल्याण के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान किया। अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में अपनी सेवाएं दे रही पोलीस पाटिल, आंगणवाड़ी सेविका, आंगणवाड़ी मदतनीस, आशा सेविका, ICRP सेविका, कृषि सेविका एवं पशुसेविका तथा पहल प्रभाग संघ की महिला अध्यक्ष एवं सचिव का विशेष सम्मान किया गया। सभी सम्मानित महिलाओं को शॉल, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर उनके सेवाभावी योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीण स्तर पर महिला शक्ति एवं समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर आयोजित रंगोली स्पर्धा में सुदामा हाईस्कूल के विद्यार्थियों के साथ-साथ जिला परिषद स्कूल के छात्र-छात्राओं एवं ग्राम की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रंगोली स्पर्धा में भाग लेने वाले सुदामा हाईस्कूल के बच्चों, जिला परिषद स्कूल के विद्यार्थियों तथा ग्राम की 89 नारी शक्तियों को समान रूप से पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से महिलाओं और विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का संदेश भी दिया गया।
‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत वृक्षधरा फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। उपस्थित पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं नागरिकों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सेवा, पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण तथा सामाजिक सहभागिता का समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम के दौरान ज्योती लिल्हारे, धनवंती ठाकरे एवं कलाताई लिल्हारे ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। पार्टी पदाधिकारियों एवं उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा में शामिल हुई महिलाओं ने संगठन के साथ मिलकर सामाजिक एवं जनसेवा के कार्यों में सक्रिय सहभागिता का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम में पंचायत समिति सभापति मुनेश रहांगडाले, कृउबास सभापति चेतन बहेकार, पूर्व जिला परिषद सदस्य सौ. कमलेश्वरी टी. लिल्हारे, सेवा कुंज संचालक सौ. तारासनबाई भरत पतेह, राजा बंसोड, जितेंद्र राणा, मदनलाल चिखलोड़ें, कारूजी बांते, लखनलाल नागपुरे, बिहारीलाल लिल्हारे, रमेश ढेकवार, कुलपत बांते, किशोर बांते, धनलाल साठवणे, ईश्वरदास बारेवार सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक, पूर्व सरपंच, उपसरपंच, ग्राम पंचायत सदस्य, विभिन्न मंडल समितियों के पदाधिकारी, शिक्षकगण, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

