Nota : 2 हजार 109 वोटर्स ने चुना ‘नोटा’
अनेक प्रत्याशियों को नोटा से भी कम वोट
भंडारा : भंडारा नगर परिषद के चुनाव के परिणाम रविवार 21 दिसंबर को घोषित हुए। जिसमें शहर के नागरिकों ने प्रत्येक प्रभाग में नोटा का इस्तेमाल किया है। नगराध्यक्ष पद से लेकर शहर के कुल 17 प्रभागों में कुछ उम्मीदवारों को nota नोटा से भी कम वोट मिले। नगराध्यक्ष पद के उम्मीदवार को चुनने के बजाय 469 वोटर्स ने नोटा के साथ जाना पसंद किया। कुल 2 हजार 109 वोट नोटा को दिए गए। नगर परिषद चुनाव की मतगणना रविवार को सुबह 10 बजे से शुरू हुई। प्रभाग वार नगराध्यक्ष के साथ नगरसेवकों के पदों की भी गिनती शुरू हुई। ऐसे में भंडारा नगराध्यक्ष पद के लिए कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें से तीन उम्मीदवारों को नोटा से भी कम वोट मिले। नगरसेवकों के प्रत्याशियों में प्रभाग क्रमांक 1 में नोटा को 58 वोट मिले। प्रभाग क्रमांक 2 (अ) में 39 वोट nota नोटा के खाते में गए। नोटा से भी कम 17 वोट आम आदमी पार्टी की कल्पना सुखदेवे को मिले। बीएसपी के मनीराम पराते को 26 वोट मिले। प्रभाग 2 (ब) में नोटा को 66 वोट मिले। प्रभाग 3 का चुनाव पूरी तरह से विदादित होते हुए भी नोटा के खाते में 68 वोट गए। जबकि रांका (शरद पवार गुट) की करुणा राउत का नाम मतगणना दौरान मशीन पर नहीं था। ऐसा होते हुए उन्हे 58 वोट मिले। प्रभाग 3 (ब) में 70 वोट नोटा को गए। मोरेश्वर मते को नोटा से कम 18 वोट मिले। ज्योति मलोडे रांका (शरद पवार गुट) के उम्मीदवार को 52 वोट मिले। प्रभाग क्रमांक 4 (अ) में 45 वोटर्स ने नोटा को चुना। इस प्रभाग की आप की उम्मीदवार मेघा सुदामे को 41, बीआरएसपी की जोत्स्ना तांडेकर को केवल 36 वोट मिले। यह नोटा से कम है। प्रभाग 5 में 144 वोटर्स ने नोटा की बटन दबाई। प्रभाग 6 में 217 वोटर्स ने नोटा को चुना। प्रभाग 7 में 117 वोटnota नोटा को मिले। प्रभाग क्रमांक 8 में 92 वोट, प्रभाग 9 (अ) में भी 117 वोट नोटा को मिले। प्रभाग 10 में 69 वोट, प्रभाग 11 में 61 तो प्रभाग 12 में 39 वोट नोटा को गए। प्रभाग 13 में 82, प्रभाग 14 में 64, प्रभाग 15 में 73, प्रभाग 16 में 97 एवं प्रभाग 17 में 79 वोट नोटा को मिले। ऐसे कुल मिलाकर 2 हजार 109 वोट नोटा के खाते में गए।
469 वोटर्स को नगराध्यक्ष पद के काबिल नहीं लगे प्रत्याशी
नगराध्यक्ष पद के लिए आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार सुषमा मोहोड को 162 वोट, निर्दलीय निर्मला गोस्वामी को 318 एवं शालिनी बालबुधे को 137 वोट मिले। बीआरएसपी की उम्मीदवार शीतल नागदेवे को 211 वोट मिले। 469 वोटर्स को नगराध्यक्ष पद के लिए को कोई प्रत्याशी काबिल प्रत्याशी नहीं लगा।

