LatestNewsगुन्हेवार्तागोंदियाविदर्भ

bike chori : १६ मोटरसाइकिल सहित २ चोर अरेस्ट

अंतरराज्यीय गिरोह से १२.९५ लाख रु. का माल किया जब्त
गोंदिया :
 स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने ११ दिसंबर को मोटरसाइकिल चोरों के (bike chori) अंतरराज्यीय गिरोह के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से १२ लाख ९५ हजार रु. कीमत के १६ मोटरसाइकिल जब्त की है. आरोपियों के नाम गोंदिया के योगेश राजकुमार मुरादवानी (४०) व विलास घनश्याम मानकर (२३) बताया गया है. गोरेगांव तहसील के मुरदोली निवासी फिर्यादी देवेंद्र हरिराम रुखमोडे (४०) अपने परिवार के साथ ससुराल गया था. इसी बीच उसकी ५० हजार रु. कीमत की मोटरसाइकिल (bike chori)  अज्ञात आरोपियों ने चुरा ली. जिसकी शिकायत गोरेगांव थाने में की गई. यह तलाश स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारी व अंमलदार कर रहे थे. इसी बीच जानकारी मिली कि श्रीनगर निवासी आरोपी योगेश मुरादवानी व गौतमनगर निवासी विलास मानकर ने मोटरसाइकिल चुराई है. स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने दोनों आरोपियों को श्रीनगर से हिरासत में लिया. उनकी गहनता से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि गोंदिया, भंडारा, नागपुर, बालाघाट, राजनांदगांव, रायपुर, दुर्ग से १६ मोटरसाइकिल (bike chori) चुराई है. पुलिस ने उनके पास से कुल १२ लाख ९५ हजार रु. कीमत की १६ मोटरसाइकिल जब्त की है. आरोपियों को गोरेगांव पुलिस को सौंप दिया गया है. यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के निर्देश व स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में राजू मिश्रा, सुबोधकुमार बिसेन, संजय चव्हाण आदि ने की है.

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *