LatestNewsगोंदिया

Ayushman Bharat yojana: नागरिक आयुष्मान योजना का लाभ उठाएं : डा. हुबेकर

गोंदिया : प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना आयुष्मान भारत ( Ayushman Bharat yojana) के तहत इस महीने में जनजागरूकता सप्ताह पिच आयोजित किया जा रहा है। इसी के अंतर्गत ताप्ती सेवा समिति द्वारा आयुष्मान कार्ड शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन के.टी.एस. की चिकित्सा अधिकारी डा. सुवर्णा हुबेकर के हाथों हुआ। इस अवसर पर प्रमुख मार्गदर्शक के रूप में रिलायंस कैंसर हॉस्पिटल के मैनेजर डा. सुलभ रहांगडाले तथा संयोजक ताप्ती सेवा समिति के श्रीमान कालूराम अग्रवाल उपस्थित थे। डा. सुवर्णा हुबेकर ने कहा कि “स्वास्थ्य संपदा जनता का अधिकार है और जन-स्वास्थ्य भी जनता का ही अधिकार है, इसलिए अधिक से अधिक लाभार्थियों को अपना ( Ayushman Bharat yojana) आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहिए।” ताप्ती सेवा समिति की ओर से आरोग्य मित्र नागपुरे का सत्कार भी किया गया। विशेष रूप से गोंदिया स्थित कोकिलाबेन अंबानी कैंसर हॉस्पिटल (रिलायंस हॉस्पिटल) में आयुष्मान योजना लागू है। इसलिए कैंसर पीड़ित मरीजों को इस योजना का अवश्य लाभलेना चाहिए। जनता को आयुष्मान भारत योजना ( Ayushman Bharat yojana) का लाभ दिलाने में सहयोग करने वाली आशा सेविकाओं और आंगनवाड़ी सेविकाओं का इस अवसर पर ताप्ती सेवा समिति द्वारा सत्कार किया गया।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *