LatestNewsगोंदियामहाराष्ट्रविदर्भ

Maharashtra News : अब 24 घंटे खुले रहेंगे शॉपिंग मॉल और थिएटर

फडणवीस सरकार ने लिया फैसला

गोंदिया : Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने फस्टिव सीजन को देखते हुए बड़ा फैसला लिया है। राज्य सरकार ने अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए राज्य में दुकानें अब 24 घंटे खुली रहने की अनुमति दे दी है। श्रम विभाग ने इस मामले में सर्कुलर जारी कर दिया है। इसके तहत, दुकानें रोज 24 घंटे खुली रह सकेंगी, लेकिन शर्त यह है कि इनमें काम करने वालों को हफ्ते में 24 घंटे की छुट्टी एक साथ देनी जरूरी है। गौरतलब है कि दुकानों के समय को लेकर लंबे समय से भ्रम की स्थिति थी । जीआर जारी होने के बाद अब यह पूरी तरह स्पष्ट हो गई है।सरकार की ओर से जारी एक आदेश में कहा गया है कि अब राज्य में दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट और अन्य कारोबारी जगहें 24 घंटे खुली रह सकती हैं। यह फैसला कर्मचारियों के कामकाजी घंटों और छुट्टियों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

सरकार (Maharashtra News) ने स्पष्ट किया कि शराब बेचने वाली जगहें जैसे बार, पब, डिस्को और वाइन शॉप्स पर यह छूट लागू नहीं होगी।दुकानें, थिएटर और रेस्टोरेंट कभी भी खुल सकते हैंबता दें कि सरकार को इस फैसले से पहले कई शिकायतें मिली थीं कि स्थानीय प्रशासन और पुलिस 24 घंटे दुकानें चलाने की अनुमति नहीं दे रहे थे। अब इस पर स्पष्टता लाकर प्रशासन और पुलिस को भी निर्देश जारी कर दिए गए हैं। नए निर्देश के तहत, दुकानें, मॉल, रेस्टोरेंट, थिएटर और सिनेमाघर बिना किसी समय सीमा के खुले रह सकते हैं। यह आदेश व्यापारियों की कई शिकायतों के बाद आया है। यह फैसला महाराष्ट्र (Maharashtra News) की वेबसाइट पर उपलब्ध है और सभी संबंधित विभागों को भेजा गया है।कर्मचारियों को एक दिन की छुट्टी जरूरीसरकार ने यह भी साफ किया है कि किसी भी प्रतिष्ठान को 24×7 संचालन की अनुमति तभी होगी जब कर्मचारियों को अनिवार्य रूप से सप्ताह में एक बार लगातार 24 घंटे का अवकाश दिया जाएगा। यह प्रावधान ‘महाराष्ट्र शॉप्स एंड एस्टैब्लिशमेंट्स एक्ट, 2017’ के तहत अनिवार्य है। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से राज्य में कारोबारी गतिविधियों को बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा।

………………………………..

महाराष्ट्र 24×7 -एक क्रांतिकारी कदम : विधायक विनोद अग्रवाल

महाराष्ट्र सरकार का 24×7 दुकानें खोलने का निर्णय राज्य की प्रगति में एक मील का पत्थर साबित होगा. यह नीति न केवल व्यापार को अभूतपूर्व बढ़ावा देगी, बल्कि लाखों युवाओं और महिलाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित करेगी. रात की पाली में कार्यरत कर्मचारियों की मांग बढ़ने से अधिक रोजगार निर्मिति होंगी, वहीं ग्राहकों को कभी भी खरीदारी की सुविधा मिलने से स्थानीय अर्थव्यवस्था, विशेषकर त्योहारी सीजन में, उछाल लेगी. यह नीति महाराष्ट्र को वैश्विक व्यापार मॉडल की दिशा में ले जाएगी, जिससे पर्यटकों और निवेशकों के लिए आकर्षक माहौल बनेगा. साथ ही, कर्मचारियों के लिए सप्ताह में 24 घंटे की अनिवार्य छुट्टी सुनिश्चित कर सरकार ने उनके हितों और कल्याण का भी ध्यान रखा है. यह संतुलित दृष्टिकोण विकास के साथ-साथ सामाजिक न्याय को भी बढ़ावा देता है. मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी के इस दूरदर्शी नेतृत्व के लिए हार्दिक आभार. यह ऐतिहासिक निर्णय महाराष्ट्र को प्रगति के नए शिखर पर ले जाएगा.


महाराष्ट्र 24×7 – प्रगति की नई राह : माजी मंत्री तथा आमदार राजकुमार बडोले

महाराष्ट्र सरकार का 24×7 दुकानें खोलने का निर्णय राज्य को आर्थिक समृद्धि की ओर ले जाने वाला क्रांतिकारी कदम है. यह नीति व्यापारियों को नए अवसर प्रदान करेगी और ग्राहकों को खरीदारी की अभूतपूर्व सुविधा देगी. रात की पाली में रोजगार के नए द्वार खुलने से युवाओं और महिलाओं को लाभ होगा, जिससे नये रोजगार उत्पन्न होंगे. यह नीति न केवल स्थानीय अर्थव्यवस्था को बल देगी, बल्कि महाराष्ट्र को वैश्विक व्यापार केंद्र के रूप में स्थापित करेगी. कर्मचारियों के लिए अनिवार्य साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है. राज्य सरकार के इस दूरदर्शी निर्णय के लिए हार्दिक आभार एवं अभिनंदन!!-


महाराष्ट्र 24×7: आर्थिक क्रांति की शुरुआत : जि.प.अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर

महाराष्ट्र सरकार ने 24×7 दुकानें खोलने की नीति लागू कर एक ऐतिहासिक कदम उठाया है. यह निर्णय व्यापार को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय और वैश्विक निवेशकों के लिए आकर्षक माहौल तैयार करेगा. रात के समय सुरक्षित खरीदारी की सुविधा से ग्राहकों का विश्वास बढ़ेगा, वहीं कर्मचारियों की मांग बढ़ने से नये रोजगार उत्पन्न होंगे. इसमें विशेष रूप से महिलाओं और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे. कर्मचारियों को साप्ताहिक अवकाश का प्रावधान इस नीति को सामाजिक रूप से संतुलित बनाता है. मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी के इस क्रांतिकारी निर्णय के लिए हृदय से आभार. धन्यवाद, मुख्यमंत्री जी!


24×7 महाराष्ट्र: व्यापार और रोजगार का नया युग : माजी जि.प.अध्यक्ष पंकज रहांगडाले

महाराष्ट्र सरकार का 24×7 व्यापार नीति का निर्णय राज्य की अर्थव्यवस्था में नई जान फूंकने वाला है. दुकानों, रेस्तरां और होटलों के 24 घंटे खुले रहने से न केवल व्यापार बढ़ेगा, बल्कि लाखों युवाओं को रात की पाली में रोजगार मिलेगा. ग्राहकों को किसी भी समय खरीदारी की सुविधा मिलने से त्योहारी सीजन में बिक्री में उछाल आएगा. कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए 24 घंटे की अनिवार्य छुट्टी का प्रावधान इस नीति को और भी प्रभावी बनाता है. यह कदम महाराष्ट्र को वैश्विक बिजनेस हब बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी को इस प्रगतिशील कदम के लिए साधुवाद. आभार, मुख्यमंत्री जी!


महाराष्ट्र: अवसरों का नया द्वार : रोहित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष, भाजयुमो

महाराष्ट्र सरकार का 24×7 दुकानें खोलने का निर्णय राज्य की प्रगति में एक नया अध्याय जोड़ेगा. यह नीति व्यापार को बढ़ावा देगी, ग्राहकों को सुविधा प्रदान करेगी और पर्यटकों के लिए आकर्षक माहौल बनाएगी. रात की पाली में काम के अवसरों से लाखों युवाओं को रोजगार मिलेगा, जिससे बेरोजगारी में कमी आएगी. कर्मचारियों के लिए अनिवार्य छुट्टी का प्रावधान सरकार की संवेदनशीलता को दर्शाता है. यह नीति महाराष्ट्र को वैश्विक व्यापार के केंद्र के रूप में उभारेगी. माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी के इस दूरदर्शी कदम के लिए आभार एवं धन्यवाद!

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *