LatestNewsगोंदिया- भंडाराविदर्भ

SECR : रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल द्वारा आरोपी चोरी की सम्पत्ति सहित गिरफ्तार

नागपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) रेलवे सुरक्षा बल नागपुर मंडल द्वारा दिनांक 26.09.2025 को कोतवाली थाना राजनांदगांव में दर्ज FIR संख्या 573/2025, धारा 331(4), 305(A) BNS के अंतर्गत चोरी के मामले में फरार आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल की विशेष टास्क टीम ने धर दबोचा। मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री दीप चंद्र आर्य के कुशल निर्देशन में रेल यात्रियों की सुरक्षा, यात्री सामान की चोरी की रोकथाम एवं आरोपियों की धरपकड़ हेतु विशेष अभियान लगातार संचालित है। इसी क्रम में दिनांक 29.09.2025 को सहायक सुरक्षा आयुक्त एस. के. यादव के मार्गदर्शन में मां बम्लेश्वरी डोंगरगढ़ मेला बंदोबस्त के दौरान पोस्ट प्रभारी डोंगरगढ़ के नेतृत्व में टास्क टीम द्वारा चैकिंग की गई।
इस दौरान गाड़ी आगमन पर यात्रियों की भीड़ में जेब काटने की नियत से घूमते हुए एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेंद्र राजपूत पिता स्व. भगत सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी ब्राह्मण पारा वार्ड नं. 38, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव बताया। आगे की पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने 26.09.2025 को आरोपी गणेश के साथ मिलकर ज्वेलरी एवं नगदी की चोरी की थी। आरोपी गणेश पहले ही पकड़ा जा चुका था, जबकि राजेंद्र फरार था। आरोपी की पहचान कोतवाली थाना राजनांदगांव पुलिस द्वारा भी की गई। उसके पास से 13,000 नगद बरामद किए गए। तत्पश्चात आरोपी को जब्त नगदी सहित कोतवाली थाना राजनांदगांव को सुपुर्द किया गया। उक्त आरोपी को पूर्व दर्ज मामले में संलग्न कर 15,000 नगद एवं 1,50,000 मूल्य के जेवरात की चोरी से संबंधित कानूनी कार्यवाही की गई। रेलवे सुरक्षा बल दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) नागपुर मंडल यात्रियों की सुरक्षा एवं सहायता के लिए सदैव तत्पर है। यात्रियों से अपील की जाती है कि अपने सामान की सुरक्षा स्वयं करें तथा रेलवे परिसर में कोई भी संदिग्ध व्यक्ति दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी रेलवे सुरक्षा बल थाना, शासकीय रेल पुलिस, अन्य रेलवे कर्मचारियों या रेल मदद टोल फ्री नंबर 139 पर सूचित करें, जिससे अपराधियों के विरुद्ध त्वरित एवं वैधानिक कार्रवाई की जा सके।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *