LatestNewsगोंदियाविदर्भ

भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक कवि गोष्ठी में माँ जगदम्बा की भक्ति के गूंजे स्वर, हिन्दी का हुआ गुणगान

गोंदिया : नवरात्रि का पावन एवं हिन्दी माह के समापन प्रसंग पर नगर की साहित्यिक गतिविधियों में अग्रगण्य संस्था भिन्न भाषी साहित्य मंडल की मासिक कवि गोष्ठी रविवार दिनांक २८ सितम्बर को दोपहर ३.०० बजे ओबीसी रेलवे कर्मचारी असोसिएशन के कार्यालय, रेलवे अधिकारी विश्राम गृह के सामने, रेलवे काॅलोनी में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। वरिष्ठ कवि श्री प्रकाश मिश्रा ने गोष्ठी की अध्यक्षता की। बतौर प्रमुख अतिथि प्रसिद्ध कवयित्री डा. किंजल मेहता, विशिष्ट अतिथि कवयित्री एवं जग प्रेरणा की साहित्य सम्पादक श्रीमती सुषमा यदुवंशी, मंच संचालक वरिष्ठ कवि श्री छगन पंचे छगन एवम कवि गोष्ठी के प्रभारी संयोजक कवि श्री विजय मेश्राम मंच पर उपस्थित थे। अतिथियों द्वारा भगवान् श्री गणेश एवं माँ सरस्वती के तैलचित्र के पूजनोपरान्त सुरेन्द्र जगने, चन्द्रप्रकाश बनकर, गगन यादव, संतोष सिंह नैकाने, आदि ने पुष्पगुच्छ से अतिथि स्वागत किया। वरिष्ठ कवि एवं संस्था संयोजक श्री शशि तिवारी ने आरंभिक संचालन, प्रस्तावना व माँ शारदा व माँ जगदम्बा की मधुर स्वरों में वंदना कर गोष्ठी का शुभारंभ किया। इस अवसर पर डा. सौ. किंजल ईलेश मेहता द्वारा इसी सितम्बर माह में अनुराधा प्रकाशन नई दिल्ली से प्रकाशित काव्यसंग्रह युगपुरुष- श्री नरेन्द्र मोदी (व्यक्तित्व एवं कृतित्व) एक युगपुरुष की गाथा हिन्दी काव्य संग्रह का लोकार्पण अतिथि एवं वरिष्ठ कवियों के हाथों किया गया।
वरिष्ठ कवि संयोजक श्री शशि तिवारी ने आरंभिक संचालन करते हुए प्रस्तावना में संस्था की गतिविधियों से अवगत कराया।कविगोष्ठी में हिन्दी- मराठी की एक से बढ़कर एक कविताएँ कवियों ने प्रस्तुत की जिसमें हिन्दी का गौरवगान एवं माँ जगदम्बा की भक्ति से ओतप्रोत गीतों के साथ काव्य की अन्य विधाओं का रसास्वादन रसिकों ने किया। गोष्ठी में नगर के जाने पहचाने कवि सर्वश्री संजय बिसेन, सुरेन्द्र जगने, चन्द्रप्रकाश बनकर, विजय मेश्राम,संतोष सिंह नैकाने, चिरंजीव बिसेन, निखिलेशसिंह यादव, मनोज बोरकर मुसव्विर, श्रीमती शालू कृपाले, सुषमा यदुवंशी, कवि गीतकार शशि तिवारी, छगन पंचे छगन एवं प्रकाश मिश्रा की कविताओं ने गोष्ठी में चिरस्मरणीय छाप छोड़ी। संचालन का दायित्व कविवर छगन पंचे छगन ने बखूबी निर्वाह किया। अध्यक्षीय सम्बोधन मे श्री प्रकाश मिश्रा ने साहित्य मंडल की यह मासिक कवि गोष्ठी निर्बाध चलती रहे ऐसी अभिलाषा व्यक्त की एवं सभी रचनाकारों से सहयोग का अनुरोध किया। आभार निखिलेशसिंह यादव ने माना। गोष्ठी मे ओम शर्मा चुलेट,लखन चौरावार, ओम खोड़े, सचिव मनोज एल जोशी सहित अन्य काव्य प्रेमी उपस्थित थे।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *