LatestNewsगोंदिया- भंडाराविदर्भ

इंटरस्कूल क्विज कॉम्पिटिशन (Quiz Competition) का प्रोग्रेसिव्ह ग्रुप ऑफ स्कूल्स में सफल आयोजन

विद्यार्थियों द्वारा किया गया ज्ञान व तर्कशक्ति का अद्भूत प्रदर्शन
गोंदिया :
प्रोग्रेसिव्ह ग्रुप ऑफ स्कूल्स में इंटरस्कूल क्विज कॉम्पिटिशन (Quiz Competition) का सफल आयोजन प्रोग्रेसिव्ह ग्रुप के अंतर्गत सभी शाखाओं के वि‌द्यालयों के समाविष्ट कर किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि श्री. विनोदजी अग्रवाल (आमदार, गोंदिया), ऍडव्होकेट ओमप्रकाश मेठी (सिनियर लॉयर, जिला न्यायालय, गोंदिया), श्री. रोशन जैस्वाल (उद्‌योगपती, गोंदिया), श्री. पुरुषोत्तम मोदी (ऑनर, मोदी पेट्रोल पंप, गोंदिया) मुरलीधर माहुरे (संचालक, गुरुकुल इंग्लिश स्कूल, चारगांव) के द्वारा माँ शारदा की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दिप प्रज्वलन के साथ संस्थाध्यक्ष डॉ. पंकज कटकवार, उपाध्यक्ष श्रीमती अल्का पी. कटकवार, संस्था सचिव डॉ. निरज कटकवार, श्रीमती लीना एन. कटकवार प्राचार्य ओ.टी. राहांगडाले, कुमुदिनी तावाडे, वाय. आशा राव, मिनाक्षी महापात्रा, कुलदिप भौतिक, मृणाली माटे, अभय गुरव, विणा कावळे, क्रिष्णा चौहाण, सुशिला भोयर, ज्योती पहिरे, विकास पटले की उपस्थिती में किया गया।
जिसका उद्देश छात्रों में सामान्य ज्ञान, तार्किक क्षमता और टीम वर्क को बढ़ावा देना था। कक्षा ५ वी से कक्षा ७ वी व कक्षा ८ वी से कक्षा १० वी में आयोजित क्विज प्रतिस्पर्धा (Quiz Competition) में चार राउंड एलीमिनेशन, पासऑन, ऑडियो विजुअल, बजर राऊंड दो सेमी फाइनल एवं एक फाइनल में समाविष्ट की गई थी। जिसमें विज्ञान, इतिहास, साहित्य, खेल और सामाजिक घटनाओं से संबंधित रोचक प्रशन पूछे गए। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच त्वरीत सोच व समन्वय के साथ कक्षा ८वी से १० वी में क्विज में मा. हर्षिल रहांगडाले, कु. एकता चौधरी, कु. लीना राने (प्रोग्रेसिव्ह इंग्लिश स्कूल) ने प्रथम, मा. पुनित पारधी, कु. अनुश्री चौधरी, कु. खुशबु रहांगडाले (प्रोग्रेसिव्ह इंटरनॅशनल स्कूल) ने व्दितीय व कु. श्रेया नागपूरे, मा. प्रयास बंसोड, मा. भावेश सदन (प्रोग्रेसिव्ह इंग्लिश हायस्कूल) ने तृतीय स्थान पर सफलता प्राप्त की इसी प्रकार कक्षा ५ वी से कक्षा ७वी के क्विज में कु. विधी पात्रीकर, विहान धकाते, दिशांत मेश्राम (स्कायवर्ड इंटरनॅशनल स्कूल) ने प्रथम, मा. जय गायधने, नित्या चौधरी, मा. विहान कावरें (प्रोग्रेसिव्ह कॉन्वेंट) ने द्वितीय तथा मा. हिमांशु पटले, मा. तेजस दिओरे, अमय तुरकर (प्रोग्रेसिव्ह मराठी अपर प्राय. स्कूल) ने तृतीय स्थान पर सफलता प्राप्त की। मुख्यअतिथि श्री. विनोदजी अग्रवाल ने अपने उद्‌बोधन में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि तर्कशक्ति पर आधारित ऐसी प्रतिस्पर्धाएँ विद्यार्थियों के सर्वागिंण विकास हेतु आवश्यक है और प्रोग्रेसिव्ह ग्रुप व्दारा ऐसी प्रतिवर्ष स्पर्धाओं के सहभाग से विद्यार्थियों के सर्वागिण विकास हेतु सतर प्रयास प्रशंनीय है। पुरुषोत्तम मोदी जी ने प्रोग्रेसिव्ह ग्रुप को उत्कृष्ठ कार्यक्रम हेतु बधाई देते हुए वि‌द्यार्थियों को कुशलता, एकाग्रता और अध्ययन में निष्ठता के विषय में मार्गदर्शित किया। आयोजकों द्वारा सफल वि‌द्यार्थियों को आकर्षक पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया तथा प्रथम स्थान पर विजयी विद्यालय को रनिंग ट्राफी प्रदत्त की गई।
कार्यक्रम के सफलतार्थ तुमेश पारधी, भानुलता लावेटी, गायत्री बोरकर, सुनिल कटरे, एम.जी. पटले, दिव्या तुरकर, गौरव भेडांरकर, कुणाल करंडे, हेमंत कनोजिया, भावना मटाले, सतीश बिसेन, रविकांता पारधी, सिंधु खांडेकर, गायत्री कटकवार, अनिल पटले, प्रेरणा माटे, राकेश पहिरे, आकाश कटकवार, तपन सतदेवे, शबनम शेख, तेजस्विनी पटले, सजल गुप्ता, रिषभ पहिरे, हरिश शर्मा, इंदल लिल्हारे, आयुष चौरे, राहुल रामटेके, दिव्यांशु जैस्वाल व सभी शिक्षक शिक्षकेत्तर ने अथक प्रयास किया।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *