LatestNewsगोंदिया

सेवा विभाग, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का अभिनव उपक्रम – गोरख भामरे

रुग्ण साहित्य सेवा केंद्र का प्रारंभ
गोंदिया :
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) समाज को साथ में लेकर हर क्षेत्र में विभिन्न सेवाकार्य करते आ रहा है। सरकार और प्रशासन के माध्यम से जो भी योजनाये चलाईं जाती है उसका लाभ समाज के हर घटक तक दिया जाता है। किंतु केवल सरकार और प्रशासन की राह न देखते हुए संघ अपने स्तर पर समाज के विभिन्न अंग में जाकर उनकी जरूरतों को समझकर सेवा देने का अविरत कार्य कर रहा है, गोरख भामरे, गोंदिया पुलिस अधीक्षक इन्होंने डॉ.हेडगेवार जन्मशताब्दी सेवा समिति चंद्रपुर एवं समाज जागृति प्रतिष्ठान गोंदिया द्वारा संचालित  रुग्ण साहित्य सेवा केंद्र के उदघाटन समारोह के अवसर पर अपने मनोगत व्यक्त किये।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) गोंदिया नगर सेवा विभाग द्वारा संघ शताब्दी के अवसर पर रुग्ण साहित्य सेवा केंद्र का प्रारंभ फुलचुर, आमगांव रोड पर किया गया। श्री दीपक जी शर्मा के माता पिता के करकमलों द्वारा रुग्ण साहित्य सेवा केंद्र का उदघाटन किया गया।  इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से विभाग संघचालक मा दलजीतसिंग जी खालसा , जिला संघचालक मा लिलाराम जी बाेपचे व नगर संघचालक मा मिलिंद जी अलोनी, विशेष अतिथि के रूप में  गोंदिया जिला पोलिस अधीक्षक श्री गोरख जी भामरे,क्षेत्र बौद्धिक प्रमुख श्री अनिल जी जोशी, प्रांत सह सेवा प्रमुख श्री उमेश जी मेंढे, विभाग सेवा प्रमुख श्री जितेंद्र जी बिसेन उपस्थित थे। इस रुग्ण साहित्य सेवा केंद्र को श्री दीपक शर्मा द्वारा सहयोग राशी प्रदान की गईं उस राशि से जरूरतमंद लोगों के लिये आवश्यक साहित्य उपलब्ध किया गया है। इस अवसर पर श्री दीपक शर्मा जी का परिवार साथ था।
कार्यक्रम का  समापन करते हुये लीलाराम बोपचे इन्होंने, संघ द्वारा समाज में  समस्या को देखकर विविध उपक्रम सेवा कार्यद्वारा चलाये जाते है। उसी प्रकार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (Rss) के शताब्दी वर्ष निम्मित डॉ हेडगेवार जन्मशताब्दी सेवा समिति चंद्रपुर व समाज जागृति प्रतिष्ठान गोंदिया द्वारा यह सेवा कार्य उन रुग्णो के लिए उपलब्ध है, जो उपचार होने पर आर्थिक परिस्थिति के कारण समय पर साहित्य खरेदी नही कर सकते ऐसे रुग्णों को  साहित्य उपलब्ध किया जाएगा। इस कार्यक्रम का प्रस्ताविक जितेंद्र बिसेन ने किया। कार्यक्रम में नगर के सभी गणमान्य पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *