राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी की समीक्षा बैठक संपन्न
अनेक कार्यकर्ताओं ने जताई निष्ठा व नए कार्यकर्ताओं का प्रवेश
तिरोड़ा : तालुका राष्ट्रवादी कांग्रेस शरदचंद्र पवार पार्टी की आढावा (समीक्षा) बैठक पूर्व सांसद खुशालचंद्र बोपचे की अध्यक्षता में तथा पूर्व विधायक एवं जिला अध्यक्ष श्री चरणभाऊ वाघमारे एवं युवा नेता श्री रविकांत बोपचे की प्रमुख उपस्थिति में आज झरारिया सभागृह में संपन्न हुई।बैठक में आगामी स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के चुनाव, विधानसभा चुनाव में हुई मतों की चोरी एवं भविष्य में इसे रोकने की रणनीति, स्थानीय समस्याएं तथा संगठन को मजबूत बनाने की नीति पर विस्तार से चर्चा की गई।इसी दौरान आदरणीय शरदचंद्र पवार साहेब के शिव-शाहू-फुले-आंबेडकर विचारों और पार्टी की नीतियों पर विश्वास जताते हुए श्रीमती उषा रविंद्र शामकुल ने पार्टी में प्रवेश किया।
उन्हें पूर्व सांसद श्री खुशालचंद्र बोपचे, पूर्व विधायक श्री चरणभाऊ वाघमारे और युवा नेता श्री रविकांत बोपचे ने पार्टी का दुपट्टा पहनाकर विधिवत प्रवेश दिलाया।बैठक में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक उपस्थिति दर्ज कर पार्टी के प्रति निष्ठा प्रदर्शित की। संगठन को मजबूत करने और सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प भी इस अवसर पर लिया गया।इस अवसर पर तालुका अध्यक्ष कैलाश पटले, विधानसभा अध्यक्ष ओमप्रकाश रहांगडाले, तालुका कार्याध्यक्ष नासिर घाणीवाला, सामाजिक न्याय तालुका अध्यक्ष युवराज शहारे, महिला तालुका अध्यक्षा भाग्यश्री केळवतकर, शहर कार्यवाह अध्यक्ष आशिष येरपुडे, डॉक्टर सेल अध्यक्ष एम. डी. पटले, मोहाडी तालुका अध्यक्ष हंसराज आगाशे, शहर कार्याध्यक्ष रजनीकांत शरणागत सहित भोजराज उईके, उमाशंकर पटले, नंदूभाऊ उके, सरपंच रवींद्र भगत, छायाताई टेकाम, मंदाताई टेंभरे, उर्मिला पटले, रंजित वालदे, विश्वनाथ बिसेन, कोठीराम निशाणे आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

