LatestNewsहिंदी खबरे

Gondia News : ग्राम घिवारी का बेटा बना जिले का गौरव

विक्रांत दिलीप गजभिये को मिला राज्य रक्षा मंत्री से सम्मान
गोंदिया :
  ग्राम घिवारी जैसे छोटे से गाँव से निकलकर विक्रांत दिलीप गजभिये ने आज न केवल अपने परिवार, बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन कर दिया है।बेटे को इस मुकाम पर देख माँ कविता दिलीप गजभिये और पिता दिलीप किसन गजभिये का सर गर्व से ऊचा हो गया। सीमित संसाधनों और साधारण पृष्ठभूमि से आने के बावजूद इस युवक ने अपने दृढ़ निश्चय और मेहनत से यह साबित कर दिया कि कोई भी सपना असंभव नहीं होता।
चेन्नई की प्रतिष्ठित कंपनी Garuda Aerospace Pvt. Ltd. में बतौर ड्रोन पायलट कार्यरत विक्रांत को 22 अगस्त 2025 को एक विशेष समारोह में माननीय राज्य रक्षा मंत्री श्री संजय सेठ जी के हाथों सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत पंजाब में तैनात थे। इस ऑपरेशन के दौरान विक्रांत ने रक्षा ड्रोन के माध्यम से फिरोजपुर, अमृतसर, पठानकोट और कपूरथला जैसे संवेदनशील इलाकों में सेना के साथ थे। एक महीने तक विभिन्न सीमावर्ती इलाकों में तैनात रहे।
”क्या है Garuda Aerospace?”
Garuda Aerospace Pvt. Ltd. की स्थापना 2015 में (CEO) अग्निश्वर जयप्रकाश द्वारा की गई थी। यह भारत की अग्रणी ड्रोन तकनीकी कंपनियों में से एक है, जो कृषि, रक्षा, मैपिंग, सर्विलांस और औद्योगिक निरीक्षण जैसे क्षेत्रों में सेवाएं प्रदान करती है। कंपनी को DGCA से ड्रोन निर्माण और प्रशिक्षण की अनुमति प्राप्त है और इसके प्रशिक्षण केंद्र चेन्नई में स्थित हैं। कंपनी के ब्रांड एम्बेसडर पूर्व क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, और यह DRDO, HAL, IITs और Tata Elxsi जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों के साथ मिलकर कार्य करती है।
विक्रांत ने 2023 में Garuda Aerospace Pvt. Ltd. से भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त DGCA सर्टिफाइड ड्रोन पायलट लाइसेंस प्राप्त किया था। इसके बाद उन्होंने कंपनी में ड्रोन पायलट के रूप में काम शुरू किया और बहुत ही कम समय में अपने काम से सबको प्रभावित किया।
विक्रांत ने कहा, “मैंने सिर्फ एक सपना देखा था – आर्मी के साथ काम करने का, और यह मौक़ा मुझे garuda aerospace ने दिया. आज विक्रांत की सफलता सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे गाँव और जिले के लिए गर्व का विषय है। यह दिखाता है कि अगर इरादा मजबूत हो तो कोई भी बाधा बड़ी नहीं होती। ग्राम घिवारी का यह बेटा अब जिलेभर के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुका है।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *