ex mla Gopal Das Agrawal; मतदाता सुची में छेड़छाड़ देश के लोकतंत्र हमला : पूर्व विधायक अग्रवाल
१५ अगस्त स्वतंत्र दिवस की वर्षगाठ पर ध्वजारोहण
गोंदिया : आजादी आंदोलन और वीर सपुतों के बलिदान से मिली इस आजादी की, पुनः रक्षा करने की घड़ी हम सबके सामने आन पड़ी है। देश की आजादी और लोकतंत्र अपने स्वर्णिम ७५ वर्षों को पूर्ण कर अब अपने अंतिम दौर में आ चुका है। अब तक हमें ईवीएम मशीन में हेकींग सेटिंग की बाते सुनाई देती थी, लेकिन गांधी-नेहरु-पटेल-बाबासाहेब के नेतृत्व में निर्मित इस महान देश के मजबुत लोकतांत्रित ढांचे और संवैधानिक संस्थाओं पर हमने आस्था रखी। लेकिन अब सीधे मतदाता सुची में ही हेरफेर हो रहा है। चुनावों के पूर्व हर विधानसभा में लाखों लाख मतदाता जुड़ रहे है, विशिष्ठ जाती धर्म और विशिष्ठ समर्थक लाखों मतदाताओं के नाम सीधे काटे जा रहे है। ऐसी स्थिती में अब देश में लोकतंत्र का भविष्य ही खतरे में पड़ गया है, जिसकी सुरक्षा आज हम सबको मिलकर करना होंगा और लोकतंत्र की रक्षा से ही हम देश की आजादी आंदोलन के शहीदों को सच्ची श्रध्दांजली दे सकेंगे, ऐसे उद्गार गोंदिया विधानसभा क्षेत्र पुर्व विधायक तथा काँग्रेस नेता गोपालदास अग्रवाल ने व्यक्त किए।
१५ अगस्त को स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मनाई गई. इस अवसर पर पुर्व विधायक गोपालदास अग्रवाल के हस्ते कटंगी सुभाष चौक, मरारटोली टी. पाईट चौक, श्री महावीर मारवाड़ी स्कुल, छोटा गौरीनगर, राजीव गांधी चौक, फुलचुरनाका, काली-पीली टैक्सी युनियन द्वारा जयस्तंभ चौक वाहतुक पोलिस थाने के बाजु में, श्रीराम चौक सर्कस ग्राऊंड, जिल्हा कॉग्रेस कमेटी द्वारा गांधी प्रतिमा चौक पर, शहर कॉग्रेस द्वारा शहीद भोला कॉग्रेस भवन, नेहरु चौक, बसंतनगर, गड्डाटोली, राजीव गांधी चौक-कालेखां चौक, वल्लभभाई पटेल चौक-राजलक्ष्मी चौक, रामनगर स्थित न्यु बालाजी नर्सिंग होम परिसर तथा बाजार चौक एवं सुर्याटोला में ध्वजारोहण संपन्न हुआ।

इस समय मार्गदर्शन करते हुए पुर्व विधायक अग्रवाल ने कहां, भारत को आजाद कराने में इस देश के लाखों वीर सपुतों ने अपनी जान का बलिदान दिया, वहीं लाखों ने अपने जीवन का स्वर्णिम काल अंग्रेजों की जेल गुजारने के बाद भी, देश के आजादी आंदोलन को जीवंत रखा, उन सभी वीर सपुतों के प्रती आज के इस अवसर पर हम कृतज्ञता व्यक्त करते है।
इस अवसर पर प्रमुख रुप से जिला कॉग्रेस अध्यक्ष पुर्व विधायक दिलीपभाऊ बंसोड, शहर कॉग्रेस अध्यक्ष अशोक चौधरी, पन्नालाल सहारे, तालुका कॉंग्रेस अध्यक्ष रमेश अंबुले, पूर्व शहर कॉग्रेस अध्यक्ष योगेश (बापू) अग्रवाल, जितेश राणे, अशोक (गप्पू) गुप्ता, धन्नालाल नागरीकर, विनोद जैन, पूर्व पार्षद सचिन शेंडे, कुरमराज चौव्हान, कृउबास उपसभापती पप्पू पटले, बाबा बागडे, जमीलभाई पठान, अमन तिगाला, अमर वराडे, पुर्व पं.स. सभापती प्रकाश रहमतकर, कृउबास संचालक धनलाल ठाकरे, मिथुनभाऊ शेखर पटेल, पुर्व न.प. उपाध्यक्ष राकेश ठाकुर, पूर्व पार्षद सुनिल तिवारी, सुनिल भालेराव, शकील मंसुरी, देवा रुसे, क्रांती जायसवाल, पराग अग्रवाल, भागवत मेश्राम, पूर्व न.प. अध्यक्ष सुशीला भालेराव,मनोज पटनायक, अंकीत जैन, राजेश चौरसिया, पूर्व पार्षद व्यंकट पाथरु, महाविर मारवाडी संस्था अध्यक्ष सिताराम अग्रवाल, श्यामका सर, सुध्दोन सहारे, नरेन्द्रजी चांदवानी, ग्राम फुलचुरपेठ के सरपंच गंगाराम बावनकर, अशोक लिचडे, कृष्णा बावने, सुरेखा भेंडारकर, लक्ष्मी निर्विकार, अपूर्व अग्रवाल, उमेश शुक्ला सहीत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

