LatestNewsविदर्भ

bow string girder launching : बो स्ट्रिंग गर्डर लॉन्चिंग कार्य सफलतापूर्वक संपन्न

रेल यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा के लिए नागपुर मंडल का बड़ा कदम..
नागपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को संरक्षित, सुरक्षित एवं आरामदायक यात्रा अनुभव प्रदान करना है, साथ ही सड़क यातायात एवं ट्रेन परिचालन को तीव्र गति से बाधारहित बनाना भी इसकी प्राथमिकताओं में शामिल है। सुरक्षा एवं संरक्षा की दृष्टि से दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे,नागपुर मंडल द्वारा चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध सभी समपार फाटकों बंद कर इस के स्थान पर अंडरपास/रोडओवर ब्रिज का निर्माण किए जा रहा है.
इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, नागपुर मंडल द्वारा दिनांक 18 अगस्त 2025 को गोंदिया–गंगाझरी रेल खंड में रोड ओवर ब्रिज क्रमांक 512 के लिए 62.5 मीटर लंबे बो स्ट्रिंग गर्डर का सफलतापूर्वक प्रक्षेपण (लॉन्चिंग) किया गया। इस गर्डर लॉन्चिंग कार्य के साथ-साथ मंडल द्वारा सुरक्षा एवं संरक्षा से सम्बन्धी कई कार्यों को भी सफलतापूर्वक संपन्न किए गए।
इस दौरान 6 ग्लूड जॉइंट नवीनीकरण, 23 वेल्डिंग कार्य, 2 टर्नआउट पॉइंट एवं क्रॉसिंग टैम्पिंग, 4.05 किमी प्लेन ट्रैक टैम्पिंग, 0.135 किमी रेल नवीनीकरण, 2 सेट टीडब्ल्यू एसईजे नवीनीकरण, 2 एलसी चेक रेल नवीनीकरण, 2 टर्नआउट थ्रो ऑफ स्विच रेक्टिफिकेशन, 0.275 किमी बीसीएम, 2 थिक वेब स्विच नवीनीकरण, 0.5 सेट एसईजे नवीनीकरण तथा 1 डब्ल्यूसीएमएस नवीनीकरण सफलतापूर्वक पूर्ण किया गया। श्री दीपक कुमार गुप्ता– मंडल रेल प्रबंधक के कुशल नेतृत्व में इस महत्वपूर्ण उपलब्धि से नागपुर मंडल की संरचनात्मक क्षमता में वृद्धि हुई है तथा रेल संचालन की सुरक्षा एवं सुविधा को और सुदृढ़ किया गया है ताकि रेल परिचालन और सुगम, सुरक्षित एवं सम्य्बद्द्ता के साथ संचालित किया जा सकें।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *