डटकर मुकाबला कर व्यापारियों को न्याय दिलाने का प्रयास : एड. वीरेंद्र जायस्वाल
गोंदिया : एससी, एसटी, ओबीसी मायनारिटीज व्यापारी फेडरेशन गोंदिया जिला का गठन यह एक अच्छी संकल्पना है. व्यापारी फेडरेशन के माध्यम से छोटे-बड़े व्यापारियों की समस्या का समाधान हो सकेगा. अन्याय-अत्याचार की कोई घटना होने पर व्यापारी फेडरेशन डटकर उसका मुकाबला कर पुरजोर तरीके से व्यापारियों को न्याय दिलाने का प्रयास करेंगा. उक्त आशय के विचार एड. वीरेंद्र जायस्वाल ने दैनिक कशिश लॉन के हाल में एससी, एसटी, ओबीसी मायनारिटीज व्यापारी फेडरेशन गोंदिया जिला की प्रथम आयोजित सभा को संबोधित करते हुए व्यक्त किए.

मंच पर दिनेश उके, संजय दोनोडे, प्रितीराज मेश्राम, जगदीश शहारे, मोहसीन खान व मनोज बडोले आदि उपस्थित थे. इस समय मार्गदर्शन करते हुए दिनेश उके ने कहा कि व्यापारी फेडरेशन की बहुत दिनों से जरूरत महसूस की जा रही थी. एससी, एसटी, ओबीसी मायनारिटीज व्यापारी फेडरेशन संगठन के माध्यम से भविष्य में हर समस्या का निवारण किया जा सकेगा. मुस्लिम समाज के प्रखर व युवा नेता मोहसीन खान ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान में व्यापार व व्यवहार में दुकानदारों को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. उन्होंने यह भी कहा कि बड़े-बड़े तथाकथित प्रतिष्ठित व स्थापित व्यापारी हमे मुख्य बाजार क्षेत्र में एक छोटी सी दुकान देने को तैयार नहीं है. इस स्थिति से निपटने के लिए हमें संगठित होकर अपनी लड़ाई लड़नी होगी. वहीं आमगांव के व्यापारी संजय दोनोडे ने कहा कि उनकी आमगांव में एक दुकान है, शीघ्र ही वे एक और दुकान का शुभारंभ करने वाले है. सामाजिक कार्यकर्ता व इलेक्ट्रिकल व्यावसायी छोटू बोरकर ने व्यापारी फेडरेशन की स्थापना होने पर हर्ष व्यक्त किया. उन्होंने एससी, एसटी, ओबीसी मायनारिटीज गोंदिया जिला के लिए हमेशा सहयोग व समर्पित होकर कार्यरत रहने का आश्वासन दिया.

इसी तरह कोमल बंसोड, समरीत नशीने, प्रशांत गजभिये, बसंत गणवीर, बाबा वासनिक व सुधाकर दरवडे ने भी अपने विचार खे. कार्यक्रम का संचालन प्रवीण कोचे ने किया व आभार योगेश राऊत ने माना. इस अवसर पर जावेद अंसारी, राजाबाबू कश्यप, प्रमोद भोयर, अनिमेश रामटेके, कवलेश सत्या, करण शेंडे, हर्षदीप उके, मो. शफीक शेख, महेश तरोणे, शैलेश लाडे, निलेश देशभ्रतार, अशोक मेश्राम, गणेश राहुलकर, सतीश बघेले, कोमल बंसोड, विनोद नंदेश्वर, रमाकांत वैद्य, प्रशांत बोरकर, शैलेंद्र नंदेश्वर, मनोज भोयर, जगदीश शहारे, सुनील चामट, ईश्वर मानकर, हरजीत वाढई, अंश भोयर, राजेश डोंगरे, राजेश राऊत, दीपक घरडे, प्रेमकुमार उके, दिनेश कुर्वे, मनोज बडोले, दीपक वाहाणे, अक्षय मेश्राम, विशाल नागरिरक सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित थे.
000

