LatestNewsगोंदिया- भंडारामहाराष्ट्रविदर्भ

Rakshabandhan program: रक्षाबंधन एक धागा नहीं, रिश्तों की मजबूत डोर है- विधायक डॉ. परिणय फुके

भाजपा महिला आघाडी का रक्षाबंधन कार्यक्रम, सैकडों लाडली बहनों ने बांधा प्यार का बंधन ..

गोंदिया। रक्षाबंधन के उपलक्ष्य पर भाजपा महिला मोर्चा आघाडी गोंदिया तर्फे आज 11 अगस्त को गोंदिया शहर के पवार सांस्कृतिक समाज भवन में आयोजित “लाडले भैया परिणय फुके” के कार्यक्रम में हजारों लाडली बहनों ने उपस्थिति दर्ज कर भाई परिणय फुके के कलाई में रिश्तों की मजबूत डोर बांधकर अपना प्रेम और विश्वास दर्शाया। पोवार सांस्कृतिक समाज भवन के विशाल हॉल में, कक्ष में और प्रांगण में महिलाएं ही महिलाएं थी। लाडली बहनों के इस प्यार को देख भाई का फर्ज निभाते हुए डॉ. परिणय फुके ने भी उपहार देकर बहनों के साथ हर कदम पर खड़ा रहने का विश्वास जताया।

इस रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक डॉ. परिणय फुके ने कहा, ये मेरा शौभाग्य है कि गोंदिया की धरा में मेरे प्रति बहनों का ये अटूट प्रेम मुझे कभी दूर नही होने देता। रक्षाबंधन एक धागा नही बल्कि ये रिश्तों की मजबूत डोर है जो मुझे खिंचे ले आती है। मेरे सदैव प्रयास रहे है कि बहनों की राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक रूप से प्रगति हो। बहनों के आर्थिक प्रगति के लिए लाडले मुख्यमंत्री देवाभाऊ ने लाडली बहन योजना शुरू कर उन्हें सम्मान देने का कार्य किया। आज राज्य में करीब सवा दो करोड़ बहनों को ये सम्मान मिलते हुए पूरा एक साल बीत चुका और 13वीं क़िस्त भी शगुन के रूप में जारी हो चुकी है।

भविष्य में बहनों के जीवन को और बेहतर बनाने सरकार अनेक योजनाओं को अमल पर लाकर सम्मान देने का कार्य कर रही है।आज देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी काल में देश की राष्ट्रपति एक महिला द्रोपदी मुर्मू है। दिल्ली में रेखा गुप्ता मुख्यमंत्री है। आज महिलाओं को बराबरी का दर्जा सम्मान के साथ दिया जा रहा है। 50 प्रतिशत राजनीतिक आरक्षण प्राप्त हो रहा है। अनेक योजनाएं महिलाओं के लिए लागू की गई है जो उन्हें सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर बना रही है। रक्षाबंधन कार्यक्रम के दौरान सुबह से ही लाडलीबहनें, डॉ. परिणय फुके को प्यार का बंधन बांधने आतुर रही, कतारबद्ध रही। हर बहन के लिए भाई ने दोनों हाथों को सामने लाकर प्यार का बंधन बंधवाया।जिले भर की हर तहसील से भाजपा महिला आघाडी मोर्चे की बहनें उपस्थित रही।

डॉ. परिणय फुके ने सभी बहनों का आशीर्वाद लिया, माताओं के पैर छुए, छोटी नन्ही बहनों से प्यार दुलार किया।डॉ. परिणय फुके को प्यार का बंधन बांधने वामा महिला संगठन समेत अनेक सामाजिक संगठन की बहनें भी उपस्थित रही। हर समाजवर्ग की महिलाओं को प्यार का बंधन बांधते हुए देखा गया। बहनों ने केक काटा, पुष्पहार पहनाया, रांगोली उकेरकर बधाई दी और लाडले भैया की आरती कर पूजन भी किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में भाजपा महिला पदाधिकारीयों में भाजपा जिलाध्यक्ष सीताताई रहांगडाले, सविताताई पुराम, रचनाताई गहाने, रजनीताई कुंभरे, पूर्णिमाताई ढेंगे, स्नेहाताई मानकर, श्रद्धा अग्रवाल, भावनाताई कदम, प्रतिभाताई परिहार, योगिताताई पुंड, चित्रकला चौधरी, सुनंदा उइके, सुनीता हेमने(तरोने), मैथुला बिसेन, पूजा तिवारी, शैलजा सोनवाने, दीपिका चन्द्रिकापुरे, तुमेश्वरी बघेले, सुनीता लिल्हारे, शिला चौहान, लक्ष्मी(बबली) चौधरी, माधुरी रहांगडाले, दीपमाला बिसेन, अनिता मेश्राम, पूजा जैसवाल, लक्ष्मी कनोजिया, रंजीता कनोजिया, देवकी भण्डारकर, रितु मंडल, पद्मा उके, स्वाति चौधरी, रूपेश्वरी राणे सहित महिला मोर्चा की सभी तहसील की पदाधिकारी, कार्यकर्ता की हजारों की संख्या में उपस्थिति रही। कार्यक्रम का संचालन शुभा भारद्वाज ने किया।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *