घर में घुसी घोरपड़ को युवक ने सुरक्षित वन विभाग को सौंपा
तिरोड़ा : तिरोड़ा बस स्टैंड के पीछे रहने वाले राहुल भोजराम मेश्राम के घर में आज दि १० अगस्त को दोपहर लगभग बारह बजे एक प्राणी घुस आया और बोरे के पीछे छिप गया।

राहुल ने जब उसे देखा तो पहले लगा कि शायद वह सांप हो, लेकिन उसके पैर दिखाई देने पर पता चला कि वह एक घोरपड़ है। उस मूक प्राणी को मारने के बजाय राहुल ने साहस और सतर्कता से पकड़कर सुरक्षित रूप से वन विभाग के कर्मचारी देवदास रहांगडाले को सौंप दिया। इस सराहनीय कार्य के लिए उन्हें राजेश हिरापुरे ने प्रेरित किया।

