LatestNews

समग्र विकास ही भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता-मौसम 

वार्ड क्रं.24 में नपा निधि से हुआ सीसी सड़क का भूमिपूजन
बालाघाट। केन्द्र और प्रदेश की डबल इंजन की भाजपा सरकार में नगरपालिका के माध्यम से शहर के वार्डो का समग्र विकास हो रहा है, योजनाओं से हितग्राहियों को लाभान्वित किया जा रहा है यही हमारी सरकार की प्रतिबद्धता और जनकल्याण के लिये कृत संकल्पित है। युवाओं के लिये भर्ती के अवसर खोले गये है जबकि मुख्यमंत्री युवा उद्यामी योजना से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जा रहा है। शहर के वार्डो में सड़क, नाली-नाला निर्माण, अधोसंरचना के कार्य पूर्ण हो रहे है। उक्ताशय की बातें ओबीसी कल्याण आयोग सदस्य मौसम बिसेन ने 6 अगस्त को नगरपालिका परिषद बालाघाट द्वारा निधी से वार्ड क्रं. 24 में बनने जा रही सीसी सड़क के भूमिपूजन अवसर पर कही। वार्ड क्रं. 24 में देवेन्द्र मल्ला मेश्राम के घर से श्री जैतवार के घर से होते हुए भवानी के घर तक 250 मीटर सीसी सड़क कलागत 24.03 लाख का निर्माण नगर पालिका परिषद बालाघाट द्वारा किया जा रहा है। 6 अगस्त को भूमिपूजन अवसर पर नपाध्यक्ष भारती सुरजीतसिंह ठाकुर ने कहा कि शहर के प्रत्येक वार्डो के विकास के लिये हम बिना भेदभाव के नगर के समग्र विकास के लिये प्रतिबद्ध है सुविधाओं से लाभान्वित करने का क्रम निरंतर जारी है और आगे भी बना रहेगा। जिन वार्डो में कार्य होने है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर तय किया गया है और आगामी दिनों में भी टेंडर लगाकर भूमिपूजन करके निर्माण कार्य को अविलंब प्रारंभ कराने का प्रयास है। 

…………………
आम नागरिक भी कर सकेंगे गुणवत्ता की जांच
नगरपालिका के संबंधित उपयंत्री एवं कर्मचारियों को सख्त निर्देश दिये है कि जहां पर भी ऐसे निर्माण कार्य होंगे वहां आमजन भी गुणवत्ता की जांच कर सके इसके लिये फलक लगाये जाये जिसमें निर्माण को लेकर उपयोग की जाने वाली सामग्रीरेत, गिट्टी, लोहा, सीमेंट की मात्रा का अनुपात इस पटल पर दर्ज हो ताकि आम नागरिक के साथ ही वार्डवासी भी इस सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता की जांच कर सके। नपाध्यक्ष ने कहा कि हम गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे, समय सीमा अवधि में सड़क का निर्माण करवाया जायेगा। नपाध्यक्ष ने निर्माण कार्यो की  निगरानी बरतने के लिये नगरपालिका अमले को सख्त निर्देश दिये है। सभापति व वार्ड पार्षद उज्जवल आमाडारे ने नपा अध्यक्ष व सभी अतिथियों का आभार व्यक्त कर कहा कि वार्डवासियों की लम्बे समय की यह मांग आज पूरी हुई है और वार्ड में पूर्व में भी लगभग 60 लाख की लागत से जहाँ मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण व मजबूतीकरण कार्य एवं दारू भट्टी मार्ग को बनाया गया है उसी तर्ज पर जल्द ही सिंगल टोली के मार्ग को बनाने का कार्य जल्द किये जाने नपा अध्यक्ष से जनहित में मांग कर अवगत कराया ।
………………………
इनकी रही उपस्थिति 
वार्ड क्रं. 24 में हुये इस भूमिपूजन समारोह के दौरान श्रीमती लता एलकर, भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष राकेश सेवईवार,  नपा उपाध्यक्ष योगेश बिसेन, सभापति एवं वार्ड पार्षद उज्जवल आमाडारे, सभापति वकील वाधवा, कमलेश पांचे, संगीता कावरे, धीरज सुराना, खगेश कावरे, विनय बोपचे, चंद्रकांत पिपलेवार, खेमेन्द्र गौतम, राजेश मड़के, दिनेश वासनिक, सचिन खैरावार, ओमप्रकाश लिल्हारे, बंटू पारधी, कृष्णासिंह सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी उपस्थित रहे ।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *