LatestNewsUncategorizedगोंदियागोंदिया- भंडारामहाराष्ट्रविदर्भ

धूमधाम से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

दिखी संस्कृति की झलक : आदिवासी नृत्य पर थिरके समाज बांधव
नागपुर : शहर में शनिवार को विश्व आदिवासी दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया. इस मौके पर आदिवासी संस्कृति की झालक दिखाने वाली रैली का आयोजन किया गया. पारंपरिक परिधान, आदिवासी वाद्य, गोंडी नृत्य और लोककला के माध्यम से आदिवासी संस्कृति का भव्य उत्सव का शहरवासियों ने अनुभव लिया.


रैली में विभिन्न आदिवासी समाजों के प्रतिनिधि, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए. प्रकृति से जुड़ाव, पारंपरिक त्यौहार और सामाजिक एकता दशनि वाले नृत्य प्रस्तुत किए गए, गोंड राजा बख्त बुलंद शाह के स्मारक के पास भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें समाज के युवक-युवतियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक नेतृत्व के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं और युवाओं ने अपने अनुभव साझा किए. शहर का सांस्कृतिक माहौल मंत्रमुग्ध करने वाला यह कार्यक्रम सिर्फ परंपरा का उत्सव नहीं बल्कि आदिवासी समाज के हक, पहचान और गौरव का संदेश देने वाला साथित हुआ. कार्यक्रम में गोंड राजा के वंशज राजे वीरेंद्र शाह, राज्यसभा सांसद शरदचंद्र पवार, पूर्व मंत्री अनिल देशमुख, विधायक जितेंद्र आव्हाड़, विधायक रोहित पवार, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष मुक्ताताई कोकडे की उपस्थिति रही.
कार्यक्रम का आयोजन अखिल भारतीय आदिवासी युवा विकास परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनोद मसराम और संतोष आतराम ने किया. इस अवसर पर दुर्गेश मसराम, नयन गेडाम, अमित केराम, अमित भलावी, गणेश बालकोटी, शुभम परतेती, संकेत कांबले, पांडुरंग काकोडे, हर्षद धुर्वे, रोहित मसराम, सूरज सराटे, वंशी कुर्मे, प्रवीण श्रीरामे, उमेश रसल, अमन बोरे आदि उपस्थित थे.
…………………………
अ.भा. आदिवासी विकास परिषद
विश्व आदिवासी गौरव दिवस पर अंबाझरी टेकडी, नागपुर और फुटाला तालाब चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा, नागपुर नगरी के संस्थापक गोंड राजा बख्त बुलंद शाह की सिविल लाइंस स्थित प्रतिमा, क्रांतिवीर नारायणसिंह उडके, रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई. इस अवसर पर अपर आयुक्त आयुषी सिंह, उपायुक्त दिगंबर चव्हाण, सूर्यकांत उड़के, दिनेश शेराम, विजय परतिके, राहुल मडावी, स्वप्निल मसराम, विनय उड़के, यशवंत मसराम, राम कोडापे, श्याम कोडापे, रवि कोटनाके आदि उपस्थित थे.
…………………………
भीमालपेन ठाणा सेवादल नगर
विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर भीमालपेन की पूजा गोंडी संस्कृति के अनुसार की गई. इस अवसर पर प्राध्यापक मधुकर उड़के, विजयराव कोकोड़े, सुरेशराव कन्नाके, श्रीकांत मालवी, एन. जेड. कुमरे, बी. के. गावराने, हरिराम मडावी, डॉ. पुरुषोत्तम मडावी, गंगाताई टेकाम, लता आत्राम, शीला भरसकोल्हे, मीना कोड़ापे, मीना तोड़ासे आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे. इस कार्यक्रम के परचात् भव्य रैली भी निकाली गई. इस रैली को गिरीश पांडव और दिनेश सिडाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, इस रैली में बड़ी संख्या में नागरिक शामिल हुए.
…………………………
शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
शहीद चौक मित्र मंडल, इतवारी की ओर से शहीदों को नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शहीद चौक स्थित शहीद स्मारक को पुष्पचक्र अर्पण किया गया. इस दौरान मंडल के अध्यक्ष सुभाष मुंजे, पूर्व विधायक विकास कुंभारे, मंडल के सचिव सुभाष तोटे, डॉ. संतोष मोदी, प्रवीण धमें, राहुल काले, रामभाऊ आंबुलकर, चमन भुजाडे, धर्मेंद्र निमा, गौरव शर्मा, कमल जोशी, किशोर ठाकरे, सुभाष डवले, प्रशांत म्हसमारे, योगेश लांजेवार, गम्पू शर्मा, गम्यू डहाके आदि उपस्थित थे.

आदिवासी गोवारी जमात संस्कृती दर्शन रॅली
गोंदिया (नागपूर ) :  विश्व आदिवासी गौरव दिवस पर आदिवासी गोवारी जमात संस्कृती दर्शन रॅली का आयोजन किया गया था. आदिवासी गोवारी शहीद स्मारक समिती, नागपुर के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में आदिवासी गोवारी समाज बांधव शामिल होने नागपुर पहुंचे। आदिवासी नृत्य, गोंडी नृत्य परंपरा की झलक देखने को मिली। विश्व आदिवासी गौरव दिवस पर आदिवासी परंपरा का जतन करने का आवाहन किया गया.
००००००००००

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *