गोंदिया की योग स्वास्थ्य कोच विद्या दयानी बनी मिस इंडिया फस्र्ट रनरअप..
मुंबई में संगीता बिजलानी की प्रमुख उपस्थिति में आयोजित समारोह में बढ़ाया गोंदिया का गौरव..
गोंदिया : योग विधाओं में निपुण तथा लोगों को स्वस्थ्य जीवन के लिये प्रेरित करने वाली गोंदिया की यूवा आईकॉन विद्या दयानी ने यूं तो अनेक पुरस्कार प्राप्त किये हैं, परंतु अब अपनी खूबियों के कारण विद्या दयानी ने मुंबई में गोंदिया का गौरव बढ़ाया है।

विद्या दयानी ने फिल्म अभिनेत्री संगीता बिजलानी की उपस्थिति में होटल फॉच्र्यून नवी मुंबई में आयोजित टीआईजीपी इंटरनेशनल ग्लैमर प्रोजेक्ट मिस इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस इंडिया फस्र्ट रनरअप का अवार्ड प्राप्त किया है, ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी विद्या दयानी मिस ग्लैमरस देवी का भी टाइटल क्राऊन जीत चुकी है। स्वास्थ्य कोच के रुप में पहचान बनाने वाली विद्या दयानी गोंदिया के तेल व्यवसायी शिवशंकर तेल मिल के संचालक टीकमदास दयानी की सुपुत्री है, जिनकी एक और उपलब्धि पर समस्त परिवारजनों, सिंधी समाज एवं मित्र परिवारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

