LatestNewsगोंदिया- भंडाराविदर्भ

अनुसूचित जाति वर्ग के ७५० क्षमता के लड़के-लड़कियों के लिए गोंदिया में तीन छात्रावास मंजूर

९० करोड़ की निधि से होगा नवनिर्माण
आदिवासी एवं ओबीसी लड़के-लड़कियों हेतु भी नए छात्रावास का मार्ग प्रशस्त..
विधायक विनोद अग्रवाल के प्रयास

गोंदिया : गोंदिया के विधायक विनोद अग्रवाल जहां एक तरफ जल, सिंचन, आवास, बिजली, कृषि, सड़क के साथ आम व्यक्ति के विकास को लेकर निरन्तर कार्य कर रहे है। वही मुख्यालय में जिले के सुदूर इलाकों से शिक्षा ग्रहण करने हेतु आने वाले आदिवासी वर्ग, अनुसूचित जाति वर्ग एवं ओबीसी वर्ग के छात्र छात्राओं हेतु हॉस्टल की समाधानकारक व्यवस्था न होने से परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस मामले पर विधायक विनोद अग्रवाल ने स्वयं इस बदहाल व्यवस्था का संज्ञान लेकर एससी, आदिवासी और ओबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए अधिक क्षमता वाले सर्वसुविधायुक्त हॉस्टल निर्माण के लिए कटिबद्धता दिखाई थी। इसी का परिणाम है कि सरकार ने गोंदिया मुख्यालय में अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के-लड़कियों के लिए ७५० क्षमता के तीन छात्रवास निर्माण के लिए ९० करोड़ की राशि मंजूर की है।
अनुसूचित जाति वर्ग के लड़के-लड़कियों के छात्रवास हेतु ५०० लड़कियों की क्षमता की दो नई बिल्डिंग जिसकी लागत ६० करोड़ है उसे आरटीओ ऑफिस के पास स्थित पुराने छात्रावास की जगह मंजूर की है। जल्द ही इस पुरानी इमारत को डिस्मेंटल कर नए छात्रावास का भूमिपूजन मंत्री महोदय के हस्ते किया जाएगा। इसमें अनुसूचित जाति वर्ग के लड़कों के लिए २५० की क्षमता वाला नया छात्रावास मुर्री में निर्माण होगा और जल्द ही इनके कार्य प्रारंभ किये जायेंगे।
विधायक विनोद अग्रवाल ने बताया कि, इसके अलावा ओबीसी हॉस्टल के लिए भी जगह मंजूर हो गई है। इसकी कार्रवाई छात्रावास हेतु अंतिम चरण में है। उसी प्रकार आदिवासी लड़के-लड़कियों के लिए भी जगह मंजूर है जिसका कार्य भी अंतिम चरण में है। विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, आदिवासी वर्ग के लिए १२५-१२५ लड़कियों की क्षमता वाला हॉस्टल कुड़वा स्थित दुग्ध प्रकल्प की जगह पर बनेगा। वही कुड़वा में ही २५०- १२५ लड़को की क्षमता वाला ३७५ क्षमता का होस्टल बनने का मार्ग भी प्रशस्ति पर है। ओबीसी का कुड़वा में १००-१०० लड़कों का हॉस्टल मंजूर है जिसे २५०-२५० की लड़के-लड़कियों की क्षमता का करने का प्रयास जारी है। ये सभी कार्य इसी साल शुरू होकर जिला मुख्यालय में आदिवासी, एससी, ओबीसी हेतु पूर्ण सुविधायुक्त मालकी का छात्रावास पहली देने का प्रयास करने की जानकारी विधायक विनोद अग्रवाल ने दी।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *