SECR : “श्री रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव ट्रेन का संचालन”
नागपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) द्वारा छत्तीसगढ़ शासन के “श्री रामलला दर्शन यात्रा” हेतु विशेष पहल के अंतर्गत भारत गौरव पर्यटक स्पेशल ट्रेन संख्या 08853/08854 राजनांदगांव–अयोध्या–राजनांदगांव का संचालन किया जाएगा। (SECR) यह स्पेशल ट्रेन कुल 15 आधुनिक एलएचबी कोचों से सुसज्जित होगी, जिसमें 11 सामान्य श्रेणी, 1 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 1 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी,तथा 2 पावर कार कम लगेज शामिल हैं। इस स्पेशल ट्रेन का परिचालन राजनांदगांव से दिनांक 18 दिसंबर 2025 तथा अयोध्या से दिनांक 20 दिसंबर 2025 को परिचालित होंगी l
इस ट्रेन की समय सारणी का विवरण –
(SECR) गाड़ी संख्या 08853 राजनांदगांव-अयोध्या स्पेशल, दिनांक 18 दिसंबर 2025 को राजनांदगांव से 11.20 बजे रवाना होकर दुर्ग आगमन 12.10 प्रस्थान 12.30 बजे, उसलापुर आगमन 15.15 प्रस्थान 15.25 बजे, शहडोल आगमन 19.05 प्रस्थान 19.10 बजे, कटनी आगमन 22.30 प्रस्थान 22.35 बजे, सतना आगमन 00.05 प्रस्थान 00.10 बजे, प्रयागराज छिवकी आगमन 03.40 प्रस्थान 03.45 बजे होते हुए अयोध्या 14.00 बजे पहुंचेंगी l
इसी प्रकार विपरीत दिशा (SECR) अयोध्या-राजनांदगांव स्पेशल दिनांक 20 दिसंबर 2025 को अयोध्या से 22.30 बजे रवाना होकर वाराणसी आगमन 03.40 प्रस्थान 03.50 बजे, प्रयागराज छिवकी आगमन 08.45 प्रस्थान 08.50 बजे, सतना आगमन 12.25 प्रस्थान 12.30 बजे, कटनी आगमन 14.00 प्रस्थान 14.05 बजे, शहडोल आगमन 17.30 प्रस्थान 17.35 बजे, उसलापुर आगमन 20.55 प्रस्थान 21.05 बजे, दुर्ग आगमन 00.05 प्रस्थान 00.15 बजे एवं राजनांदगांव 01.00 बजे पहुंचेंगी l
इस पहल से प्रदेश के श्रद्धालु यात्रियों को अयोध्या धाम में श्री रामलला के दर्शन का सुअवसर प्राप्त होगा तथा धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

