प्रोग्रेसिव्ह इंग्लिश प्री प्रायमरी स्कूल में स्काउट गाइड बनी टम-टोला युनिट का उद्घाटन
गोंदिया : प्रोग्रेसिव्ह इंग्लिश प्री प्रायमरी स्कूल (सी.बी.एस.ई बोर्ड, न्यु दिल्ली) में भारत स्काउट गाईड बनी टम-टोला युनिट के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन सफलता पूर्वक किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ स्काउट/गाइड के जनक लॉर्ड बेडन पॉवेल व लेडी बेडन पॉवेल के तलचित्र के पुजन के साथ मुख्यअतिथि श्री. पराग खुजे व श्रीमती चेतना ब्राहमणकर (जिला. संगठन स्काऊट/गाइड), संस्थाध्यक्ष डॉ. पंकज कटकवार, उपाध्यक्ष श्रीमती अल्का पी. कटकवार, संस्था सचिव डॉ. निरज कटकवार, श्रीमती लीना एन. कटकवार के व्दारा प्राचार्या श्रीमती कुमुदिनी तवाडे, विद्यालय गाइड कॅप्टन श्रीमती ज्योती पहिरे की उपस्थिती में किया गया।
विद्यालय के प्री प्रायमरी नर्सरी से के. जी. २ के विद्यार्थियों द्वारा बनी टम-टोला युनिट के अंतर्गत परेड व कई आकर्षक प्रस्तुतियाँ दी गई। इस अवसर पर जिला संगठन (स्काउट/गाईड) के प्रतिनिधियों ने बनी टमटोला का महत्व अध्ययन क्रम, नियम वंदन ध्येय व विविध गीत व तालबद्ध क्रियाएँ सिखाई। साथ ही कब बुलबुल विद्यार्थीयों को अध्ययनक्रम का महत्व, परीक्षा का महत्व और प्रमाणपत्र प्राप्त करने का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के सफलार्थ वरिष्ठ शिक्षिका सिमरन बास्कें, मोनिका पहिरे, जया कटरें, मीना सार्वे, प्रीती लक्षणे, मेघा पांडे, रिषभ पहिरे ने अथक प्रयास किया।

