प्रोग्रेसिव्ह ने शिक्षक दिवस (teachers day) पर किया शिक्षकों का सम्मान
गोंदिया : श्रीमती उमाबाई बहुउद्देशिय शिक्षण संस्था, गोंदिया द्वारा संचालित प्रोग्रेसिव्ह ग्रुप ऑफ स्कूल्स के सभी शाखाओं में शिक्षक दिवस (teachers day) मनाया गया। गुरु ही ज्ञान के सागर है जीवन के असली पथदर्शक है शिक्षक राष्ट्र के निर्माण में महत्वपूर्ण भुमिका निभाते है। इस पंक्ति से कर्मयोगी ज्ञानयोगी शिक्षकों का सत्कार शिक्षक दिवस (teachers day) के अवसर पर किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ माँ शारदा व डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की प्रतिमा पर माल्यार्पण तथा दिप प्रज्वलन के साथ मुख्यअतिथी श्री. सुनिल श्रीवास्तव (सेवानिवृत्त प्राचार्य, जीईएसआरटीएम, हाय स्कूल एंड ज्यु. कॉलेज, नवेझरी, गोंदिया), श्री. योगेश्वर चौधरी (सेवानिवृत्त प्राचार्य पी.डी. रहांगडाले विद्यालय एंड ज्यु. कॉलेज गोरेगांव, गोंदिया), श्री. आर. के. ऊके (सेवानिवृत्त प्राचार्य जि.प. स्कूल टेमनी), श्री. संजय बैतुले ((सेवानिवृत्त, अधीक्षक, एन.एम.डी. कॉलेज, गोंदिया), डॉ. निता खांडेकर ( (सेवानिवृत्त शिक्षक, एस. एस. गर्ल्स कॉलेज, गोंदिया), श्री. एस.बी. गुप्ता ( (सेवानिवृत्त शिक्षक डी. बी. सायंस कॉलेज, गोंदिया) संस्थाध्यक्ष डॉ. पंकज कटकवार, उपाध्यक्ष श्रीमती अल्का पी. कटकवार, संस्था सचिव डॉ. निरज कटकवार, श्रीमती लीना एन. कटकवार के द्वारा किया गया। विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रमों और शिक्षक की वेशभूषा धारण कर अतिथियों एवं शिक्षकवृंत को शिक्षक दिवस (teachers day) की शुभकामनाएँ दी एवं आयोजकों ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया।
प्राचार्य ओ.टी. राहांगडाले, कुमुदिनी तावाडे, वाय. आशा राव, मिनाक्षी महापात्रा, कुलदिप भौतिक, अभय गुरव, विणा कावळे, निधी व्यास, क्रिष्णा चौहाण, सुशिला भोयर, ज्योती पहिरे, विकास पटले ने अतिथियों का अभिनंदन करते हुए कार्यक्रम में उनकी उपस्थिती के लिए धन्यवाद दिया। कार्यक्रम के सफलतार्थ सुनिल कटरे, एम.जी. पटले, रितेश येडे, सुनिल मेश्राम, रविकांता पारधी, चेतना बंसोड, कु. दिव्या तुरकर, चेतना बंसोड, प्रेरणा मते, रानी खान, वैभवी पटले, सजल गुप्ता, आयुषी मेश्राम, हरिश शर्मा, भावना मटाले, सतीश बिसेन, अजय चौहान, दीपाली कुंडलीकर, हेमा नायडु, संगीता तल्हार, कुनाल लेदे, गौरव भेडांरकर, मिताली बोबडे, तुमेश पारधी, भानुलता लावेटी ने अथक प्रयास किया.

