LatestNewsगोंदियामहाराष्ट्र

Ganesh Visarjan 2025: गणपती बाप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ…….

बप्पा की विदाई, 12 तक चलेगा विसर्जन

603 सार्वजनिक प्रतिमाओं का विसर्जन आज 

440 गांवों में एक गांव-एक गणपति, 5930 प्रतिमाएं घरों में हैं विराजित

गोंदिया :  जिले में 27 अगस्त से 10 दिवसीय गणेश उत्सव प्रारंभ हुआ। इस वर्ष 696 स्थानों पर सार्वजनिक पंडालों में श्री गणेश की स्थापना की गई। 440 गांवों में एक गांव-एक गणपति की संकल्पना साकार की गई। उसी प्रकार जिले में 5930 गणेश प्रतिमाओं की स्थापना घर-घर में की गई। कुछ स्थानों पर तीन दिन तो कुछ स्थानों पर 5 दिनों के लिए श्री की स्थापना की गई थी। 4 सितंबर तक जिले में 51 सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन (Ganesh Visarjan)  किया गया। मुख्य रूप से श्री गणेश की विदाई 5 सितंबर से शुरू होगी। जिला पुलिस से प्राप्त जानकारी कारी के अनुसार जिले के 16 पुलिस स्टेशन अंतर्गत 5 सितंबर से प्रतिदिन सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा। अंतिम विसर्जन 12 सितंबर को होगा। 5 सितंबर को 119, 6 सितंबर को सर्वाधिक 603, 7 सितंबर को 315, 8 सितंबर को 55, 9 सितंबर को 23, 10 सितंबर को 7 तथा 11 एवं 12 सितंबर को एक-एक सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन (Ganesh Visarjan) किया जाएगा। 

पुलिस थाना क्षेत्रों के अनुसार गोंदिया शहर पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 3, 6 सितंबर को 20, 7 सितंबर को 37, 8 सितंबर को 18, 9 सितंबर को 9, 10 सितंबर को 2 एवं 11 सितंबर को 1 सार्वजनिक प्रतिमा का विसर्जन होगा। गोंदिया ग्रामीण पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 10, 6 को 27, 7 को 25, 8 को 9 एवं 10 सितंबर को 2 प्रतिमाओं का विसर्जन (Ganesh Visarjan) होगा। रामनगर पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 3, 6 को 25, 7 को 20, 8 को 6, 9 को 7 एवं 10 सितंबर को 3 गणेश प्रतिमाएं विसर्जित की जाएंगी। रावणवाड़ी पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 13, 6 को 52, 7 को 20 एवं 8 सितंबर को 4 गणेश मूर्ति विसर्जित की जाएंगी। तिरोड़ा पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 14, 6 को 35, 7 को 29, 8 को 4, 9 को 4 एवं 12 सितंबर को 1 गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा। गंगाझरी पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 10, 6 को 19, 7 को 23 मूर्तियों का विसर्जन होगा। दवनीवाड़ा पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 6, 6 को 19, 7 को 14, 8 को 2 एवं 9 सितंबर को 1 प्रतिमा का विसर्जन होगा। आमगांव पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 8, 6 को 81, 7 को 12, 8 को 3 एवं 9 सितंबर को 1 गणेश मूर्ति का विसर्जन (Ganesh Visarjan) होगा। सालेकसा पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 11, 6 सितंबर को 81, 7 को 26 एवं 9 सितंबर को 1 विसर्जन होगा। गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 5, 6 को 41, 7 को 19, 8 सितंबर को 2 गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। देवरी पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 5, 6 को 42, 7 को 20 एवं 8 सितंबर को 2 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। चिचगड पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 6, 6 को 43 एवं 7 सितंबर को 17 गणेश प्रतिमाओं का विजर्सन होगा। डुग्गीपार पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 10, 6 को 64, 7 को 19 एवं 8 को 1 गणेश प्रतिमा का विसर्जन होगा। नवेगांवबांध पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 2, 6 को 21, 7 को 6 एवं 8 सितंबर को 1 गणेश प्रतिमा का विसर्जन  (Ganesh Visarjan) होगा। केशोरी पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 6, 6 को 11 एवं 7 सितंबर को 7 प्रतिमाओं का विसर्जन होगा। अर्जुनी मोरगांव पुलिस थानांतर्गत 5 सितंबर को 7,6 को 22, 7 को 31 एवं 8 सितंबर को 3 सार्वजनिक गणेश प्रतिमाओं का धूमधाम के साथ विसर्जन (Ganesh Visarjan) किया जाएगा।

……….

ध्वनि प्रदूषण किया तो होगी कार्रवाई : भामरे

गणेश चतुर्थी, ईद-ए-मिलादुन्नबी, दुर्गा पूजा उत्सव जैसे पर्व पर बड़े पैमाने पर तेज आवाज में डीजे बजाया जाता है, जिससे ध्वनि प्रदूषण होता है। जिसे देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन सख्त हो गया है और चेतावनी दी कि यदि नियमों का उल्लंघन कर तेज आवाज में डीजे बजाया तो कार्रवाई की जाएगी। हालांकि इस संदर्भ में पुलिस प्रशासन ने डीजे संचालक व उत्सव समिति, मंडलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक लेकर दिशा निर्देशों की जानकारी से अवगत कराया। शुक्रवार 5 सितंबर को ईद मनायी जाएगी। अधिकांश उत्सवों पर डीजे बजाया जाता है। पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे ने बताया कि उत्सव के दौरान ध्वनि प्रदूषण न करें। नियम व शर्तों के तहत ही शांति पूर्वक उत्सव मनाएं।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *