विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते हुआ 10 एमवीए के दो नए पॉवर ट्रांसफार्मरों का शुभारंभ..
हिवरा और झिलमिली विद्युत उपकेंद्र की लोड क्षमता हुई दुगुनी
गोंदिया। बढ़ती जनसँख्या और बढ़ती बिजली की खपत के चलते आये दिन विद्युत ट्रांसफार्मर जलने, लोडशेडिंग आदि की समस्या से ग्रामीणों को घँटों अंधेरे में बिताना पड़ता था। विधायक विनोद अग्रवाल ने बिजली व्यवस्था को आधुनिक काल में महत्वपूर्ण मानते हुए इसके स्थायी समाधान हेतु हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक महाराष्ट्र राज्य विद्युत वितरण कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ लेकर ग्रामीण क्षेत्र में बिजली उपकेंद्रों की लोड क्षमता को दुगुनी करने, नए उपकेंद्रों की शुरुआत करने व मंजूर उपकेंद्रों के कार्य को गति देने पर दिशा निर्देश दिए थे।
इसी बैठक का नतीजा है कि मंगलवार 2 सितंबर को हिवरा और झिलमिली के 33/11 केव्ही के दो सब स्टेशन पर 10 एमवीए के नए पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर विद्युत सेवा का शुभारंभ विधायक विनोद अग्रवाल के हस्ते किया गया।

विधायक विनोद अग्रवाल ने कहा, आज बढ़ते बिजली उपकरणों के चलते बिजली खपत अधिक हो गई है। परंतु विद्युत आपूर्ति के लिए लाईन, ट्रांसफार्मर, पॉवर ट्रांसफार्मर पुराने कम लोड के क्षमता पर ही कार्य कर रहे थे जिससे आये दिन लोडशेडिंग की समस्या बनीं हुई थी। हमनें उपकेंद्र में लगें 5 एमवीए के ट्रांसफार्मर को 10 एमवीए में करने तथा नए उपकेंद्र शुरू करने हेतु निधि की मांग सरकार से की थी। जिसके चलते आज इसकी शुरुआत हिवरा और झिलमिली विद्युत उपकेंद्रों में पॉवर ट्रांसफार्मर लगाकर लोड क्षमता डबल कर की जा रही है।। अब इन उपकेंद्रों में 15 एमवीए के पॉवर ट्रांसफार्मर हो जाने से इन उपकेंद्र अंतर्गत आने वाले अनेक गावों को बिजली खंडित होने की समस्या से निजात मिलेगी और लोड क्षमता भी बेहतर मिलेगी।
50 साल में जितनी लोड क्षमता थी, उतनी दो साल में डबल करने का कार्य जारी..
विधायक अग्रवाल ने कहा पिछले 50 सालों से जितनी लोड क्षमता पर आम नागरिक विद्युत व्यवस्था का पर निर्भर था, परेशानी झेल रहा था, उसे आने वाले दो साल में डबल करने का कार्य हमारा संकल्प है। आज जिन गाँव में 63 के ट्रांसफार्मर थे उसे 100 के किये, जहाँ 100 के थे उसे 200 के करने का कार्य किया। अब हिवरा और झिलमिली में 10 एमवीए के नए ट्रांसफार्मर के साथ ही काटी उपकेंद्र में डबल क्षमता की जा रही है। जल्द ही बटाना, फुलचुर उपकेंद्र का कार्य शुरू होगा और चंगेरा उपकेंद्र की भी शुरुआत होगी।
कृषि के लिए सौर ऊर्जा कनेक्शन को बढ़ावा…
कृषि कार्य के लिए जो नए कनेक्शन की मांग आ रही है, उसे एमएसईबी के माध्यम से जो मांगे उसे सौर ऊर्जा कनेक्शन दे रही है। सौर ऊर्जा कनेक्शन के लिए 23 हजार 400 भरने पर 3 एचपी की मोटर, छत्री, स्टार्टर के साथ लगाकर दिया जा रहा जो शासन की किसानवर्ग के लिए सुलभ सुविधा है। हमनें इस योजना का लाभ उठाने ध्यानकेन्द्रित करना चाहिए।
इनकी रही उपस्थिति..
10 एमवीए के विद्युत पॉवर ट्रांसफार्मर के शुभारंभ अवसर पर विधायक विनोद अग्रवाल, पंचायत समिति सभापति मुनेश रहांगडाले, कृउबास सभापति भाऊराव उके, गोंदिया जोन के चीफ एग्जीक्यूटिव सुभाष रंगारी,, एसई श्री राठौर, ईई श्री जैन, भाजपा नेत्री चैतालीसिंह नागपुरे, जिला परिषद सभापति दीपाताई चन्द्रिकापुरे, जिप सदस्य वैशाली पंधरे, रितेश मलघान, इंदल सिंह राठौर, ओंकार बहेकार, छत्रपाल तुरकर, सुजीत येवले, ओमकार नागपुरे, मोहन गौतम, कमलाबाई भांडारकर, शैलजाताई सोनवाने, विक्की बघेले, पृथ्वीसिंह नागपुरे, दिलीप मुंडेले, देवचंद नागपुरे, लखनभाऊ हरिनखेड़े, चेतन बहेकार, ललित तावाड़े, उमेश पंडेले, राजू फुंडे, येड़ेजी, नेवारे जी, घोरपड़ेजी, बावन्थड़े जी एवं श्री दुबे सहित उपकेंद्रों के अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीणों की उपस्थिति रही।

