LatestNewsगोंदिया

Road Accident  : लोहे से भरा ट्रक अनियंत्रित; चालक की मौत

गोंदिया-कोहमारा हाईवे की घटना
गोंदिया :
गोंदिया-कोहमारा हाईवे पर मुंडीपार के समीप लोहे से भरा ट्रक अनियंत्रित हो जाने से दुर्घटनाग्रस्त (Road Accident ) हो गया. इस घटना में मौके पर ही ट्रक चालक की मौत हो गई. घटना 1 सितंबर की रात 11.30 बजे के दौरान घटित होने की जानकारी दी जा रही है. इस घटना में ट्रक चालक गोरेगांव तहसील के चोपा निवासी संजय गणेश सहारे की मृत्यु हो गई है.
बताया जा रहा है कि चोपा निवासी गणेश सहारे यह ट्रक चालक होकर ट्रक में लोहे के पाइप भरकर मुंबई के लिए निकाला था. इसी दौरान अचानक ट्रक चालक का वाहन पर से नियंत्रण खो गया हो और ट्रक हाईवे (Road Accident ) के नीचे उतर गया. इस घटना में ट्रक की कैबिन नीचे घुस गई और इसी घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई हो इस तरह का प्राथमिक अनुमान लगाया जा रहा है. घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक को ट्रक के केबिन से बाहर निकाल लिया गया.

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *