LatestNewsगोंदियाहिंदी खबरे

railway ticket checking : विशेष जांच अभियान से 43 लाख की आय

बिना टिकट यात्रा पर सख्ती..
गोंदिया : 
 दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे  (SECR) नागपुर मंडल द्वारा यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने एवं रेल नियमों का पालन कराने हेतु अगस्त माह में नियमित टिकट जांच अभियान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में वाणिज्य विभाग के अधिकारियों, टिकट चेकिंग (railway ticket checking) स्टाफ एवं परिवेक्षकों की टीम द्वारा संचालित किया गया। दिनांक 01 अगस्त 2025 से 10 अगस्त 2025 तक चले इस अभियान में बिना टिकट, अनियमित टिकट एवं बिना बुक माल के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कुल 8791 मामलों से रु. 32,62,590/- की दंड स्वरूप आय प्राप्त हुई। वहीं रेल परिसरों में गंदगी फैलाने के 154 मामलों से रु. 15,880/- तथा अन्य विभिन्न मामलों से रु.9,95,990/- की आय हुई। इस प्रकार मंडल को मात्र 10 दिनों में कुल रु. 42,74,460/- का राजस्व प्राप्त हुआ।
वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री दिलीप सिंह ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेल यात्रा के दौरान नियमों का पालन करें, टिकट लेकर ही यात्रा करें तथा रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाए रखने में सहयोग दें। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा, ताकि सभी यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराई जा सके।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *