LatestNewsगोंदियाविदर्भ

Independent Day celebration: किशोर इंगले चौक पर राष्ट्रदिन पर्व समारोह समिति एव अभियान संगठन द्वारा स्वतंत्रता दिन संपन्न

सहायक धर्मदाय आयुक्त डॉ.दिशा के पजई के शुभहस्ते ध्वजारोहण

गोंदिया : स्वतंत्रता दीन १५ अगस्त का कार्यक्रम राष्ट्रदिन पर्व समारोह समिति व अभियान – सतत सृजन संघर्ष व समर्पण का सजग प्रहरी संगठन के तत्वावधान में किशोर इंगले चौक, पर तीन दशकों की अनुकरणीय परंपरा के अनुरूप शुक्रवार १५ अगस्त को ७९ वाँ भारतीय स्वतंत्रता दिन सुबह १०.१० बजे किशोर इंगले चौक, सिविल लाईन्स, गोंदिया में संपन्न हुआ। ध्वजारोहण माननीय डॉ दिशा के पजई, सहायक धर्मदाय आयुक्त, गोंदिया के शुभहस्ते संपन्न हुआ. डॉ विकास साठे अधिवक्ता मुंबई हाईकोर्ट व अधिवक्ता चंद्रकिशोर बढे, पूर्वअध्यक्ष गोंदिया डिस्ट्रिक्ट बार काउंसिल के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ।

मंच पर मा डॉ दिशा के पजई, सहायक धर्मदाय आयुक्त गोंदिया, डॉ विकास साठे अधिवक्ता मुंबई हाईकोर्ट, एडवोकेट चंद्रकिशोर बढे, मुख्य संयोजक अशोक इंगले, पूर्व अध्यक्ष, नगर परिषद, गोंदिया, कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. सुधीर जोशी, छोटेलाल दुबे, चोइथराम गोपालानी, कुरूम चौहान, दीपक कदम, दुलीचंद बुद्धे, सागिरभाई अहमद, इंद्रकुमार (पप्पू) अरोरा, बब्बूसिंह मान, मोती कुरील, वहाबभाई पठाण, अनुप शुक्ला, डॉ संजय हटवार, प्रमोद चौरागडे, द्वारकाताई सावंत, कल्पनाताई इंगले, भावनाताई कदम, कुंदाताई दोनोडे, सुनीताताई हेमने, अफसानाताई पठाण, अलकाताई नेचावानी, आरतीताई पटले, शशिकलाताई बोरकर, संगीताताई घोष, पूजाताई तिवारी, ज्योती बिसेन, विनोद रावते, गणपत कापगते, राजेश्वर कटरे, सोनी ऊके, उपस्थित थे। सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया।साथ ही मा डॉ दिशा के पजई, सहायक धर्मदाय आयुक्त गोंदिया, डॉ विकास साठे अधिवक्ता मुंबई हाईकोर्ट, अधिवक्ता चंद्रकिशोर बढे, पूर्व डिस्टिक बार असोसिएशन के अध्यक्ष तथा दीपक कदम जिल्हा मजूर सहकारी संस्था के उपाध्यक्ष का शॉल-श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ देकर समिती द्वारा सम्मानित किया गया।

विविध शालाओं से आए हुए राष्ट्रीय छात्रसेना, स्काउट्स, लेझीमपथक ड्रील्सपथकों द्वारा नेत्रदीपक पथसंचलन कर सलामी दी। राष्ट्रभक्ति गीत, सुगम संगीत एवं नृत्य का नयनाभिरम्य प्रदर्शन किया गया। साथ ही नूतन इंग्लिश स्कूल गोंदिया श्री छत्रपति शिवाजी राजे पब्लिक स्कूल (सीबीएसई) गोंदिया के विद्यार्थीयो द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम समारोह की रंगारंग संयोजना एवं श्री राम विद्यालय खमरी के विद्यार्थियों द्वारा नयनाभिरम्य मनोरे सादर किए गए एवं अन्य आकर्षण के साथ आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ सुधीर जोशी ने की मुख्यसंयोजक अशोक इंगले ने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखी, देश की एकता अखंडता के लिए प्रतिबद्ध रहने के लिए कहा, साथ ही स्वतंत्रता दिन की शुभेच्छा दी। सहायक धर्मदाय आयुक्त मा दिशा के पजई ने कहा कि यह कार्यक्रम जिले का एकमात्र सर्वधर्म समभाव रखते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है, यह कार्यक्रम देश भक्ति पूर्ण है, देशभक्ति की प्रेरणा यहां से लेना चाहिए साथ ही स्वतंत्रता संग्राम में जिन्होंने अपनी जान कुर्बान की है ऐसे ही सभी स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को अपनी ओर से नमन कर स्वतंत्रता दिन की शुभेच्छा दी।कार्यक्रम के अध्यक्ष *डॉ सुधीर जोशी ने स्वतंत्रता दिन की हार्दिक शुभेच्छा दी।कार्यक्रम का संचालन सुनेद्र मेश्राम एवं आभार प्रदर्शन राष्ट्र दिन पर्व समारोह समिति के प्रभारी संयोजक अमृत इंगले ने किया।कार्यक्रम की सफलतार्थ प्रभारी संयोजक राजा कदम, अजय इंगले, संजय दुबे, सहसंयोजक सूरज नशीने, राजू शुक्ला, सुशील केकत, एव संजय इंगले, आजिंक्य इंगले, बुल्लन माहुले, बबलू कावड़े, प्रहलाद विश्वकर्मा, चन्द्रभान तरोणे, प्रवीण जाधव, अशोक वाढई, प्रह्लाद विश्वकर्मा, संदीप भजे, अजय मिश्रा, प्रवीण जाधव, बनी कनोजिया, फत्तेलाल परिहार, पुष्कर सावंत, योगेश गिरिया, अक्षय मेंढे, अनुराग इंगले, मनोज भवरे, सागर दास, आनंद सणस, आदित्य इंगले, प्रवेश दुबे, हर्ष भुजाड़े, खुशाल जैन, अभिनव भरणे, ने अथक परिश्रम किया।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *