LatestNewsगोंदियाविदर्भ

Temple visit : जैन मंदिर दर्शन हेतु पहुंचे मंत्री लोढा

गोंदिया : महाराष्ट्र शासन में कौशल्य,उद्योजकता,नाविन्यता विभाग के मंत्री आदरणीय श्री मंगल प्रभात जी लोढा स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित शासकीय समारोह में ध्वजारोहण हेतु गोंदिया पधारे, शासकीय कार्यक्रम में व्यस्तता के बावजूद भी स्वयं स्फुर्ति से श्री आदिनाथ जैन श्वेताम्बर मंदिर दर्शन हेतु पधारकर प्रभु व दादा गुरुदेव जी की प्रतिमा का दर्शन लाभ लिया, मंदिर के मनमोहक वास्तुशिल्प की उन्होंने खूब सराहना की, गोंदिया संघ के अध्यक्ष दिनेश बैद ने उन्हें गोंदिया शहर में जैन मंदिर के इतिहास व संघ द्वारा संचालित दादाबाड़ी, आराधना भवन, जैन कुशल भवन की जानकारी प्रदान की।इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर मूर्तिपूजक संघ गोंदिया द्वारा जिन शासन रत्न, अखिल भारतीय श्री जैन श्वेताम्बर खरतरगच्छ महासंघ के पूर्व अध्यक्ष श्री मंगल प्रभात जी लोढा का प्रथम बार गोंदिया जिन मंदिर पदार्पण पर सम्मान किया गया।ट्रस्टी राजेश लुनिया, राजेश बरडिया, अध्यक्ष दिनेश बैद, उपाध्यक्ष कैलाश खजांची, राजेन्द्र चोपड़ा, सचिव कुशल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष सुभाष बोथरा, पूर्व ट्रस्टी प्रकाश खजांची,नरेश खजांची, भवन प्रभारी आनंद बरडिया, मंदिर प्रभारी आशीष खजांची, विकास बोथरा,आकाश बोथरा, रचित खजांची,डॉ महेश कोठारी सहित समाज बंधुओ ने अल्प सूचना के बावजूद उपस्थित रहकर जिन शासन की शोभा बढाई।पिछले वर्ष महाराष्ट्र सरकार के नागपुर शीतकालीन सत्र में लोढा जी को दूसरी बार मंत्री पद की जवाबदारी मिलने पर नागपुर जाकर उनका अभिनंदन गोंदिया संघ द्वारा किया गया था एवं गोंदिया पधारने हेतु निवेदन भी किया था।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *