नगरपालिका बालाघाट में अवकाश में भी उपलब्ध करवाये जाते है आयुष्मान कार्ड
15 से 20 मिनट में अतिआवश्यक आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड तुरंत
पात्र हितग्राहियों से कार्ड बनवाकर पास रखने का आग्रह
बालाघाट : जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को समय शासन की योजनाओं को लाभ मिले इसके लिए नगरपालिका बालाघाट में आयुष्मान सेवा केन्द्र के माध्यम से अनेक सुविधा उपलब्ध करवायी जा रही है, जिसमें अवकाश के दिनों भी आयुष्मान कार्ड बनाये जाते है। आयुष्मान भारत निरामयम योजना के अंतर्गत पात्र सदस्यों को 5 लाख रूपये तक के नि:शुल्क उपचार की गांरटी सरकार द्वारा दी जाती है। नपा बालाघाट के आयुष्मान सेवा केन्द्र प्रभारी राकेशवर्मा ताम्रकार ने बताया कि 2 अक्टूबर राष्ट्रीय शासकीय पर भी नि:शुल्क ईलाज के आवश्यक आयुष्मान कार्ड उपलब्ध करवाये गये। जिसमें वार्ड नं. 21 बालाघाट निवासी 71 वर्षीय वरिष्ठ श्री हरीचंद माखीजा, वार्ड नं 4 निवासी 62 वर्ष श्रीमति रामेश्वरी मोहारे ने अपने पुत्र निखिल मोहारे जो श्रीवास्तव नर्सिंग होम में भर्ती है आगे के उपचार के लिए उसका एवं स्वयं आयुष्मान कार्ड प्राप्त किया। वहीं नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती ठाकुर ने पात्र हितग्राहियों से अपना आयुष्मान कार्ड बनवाकर अपने पास रखने की सलाह दी जिससे जरूरत होने पर शासन की योजनाओं का लाभ तत्काल आसानी से प्राप्त किया जा सकें। आगे जानकारी देते हुये प्रभारी ने बताया कि अवकाश के दिनों सहित आयुष्मान एवं समग्र आईडी से संबंधित सेवाऐं उपलब्ध करवायी जा रही है जिससे नागरिकों को बहुत राहत मिलती है। चलने फिरने से लाचार एवं बीमार पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड उनके घर पर जाकर बनाये जाते है, जिसके लिए नगरपालिका बालाघाट व मोतीनगर के आयुष्मान सेवा केन्द्र पर अथवा संस्था के हेल्पलाईन नंबर 9907574286 पर संपर्क किया जा सकता है।

