LatestNewsगोंदिया

भगवानजी की पालकी की भव्य शोभायात्रा के साथ पर्युषण पर्व का समापन

उत्साह के साथ दिगंबर जैन समाज ने मनाया पर्युषण पर्व

गोंदिया : पर्युषण पर्व की मंगलमय समाप्ती के अवसर पर दिगंबर जैन समाज द्वारा भगवानजी की शानदार पालकी के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवानजी की अलौकिक पालकी को भक्तगण अपार भक्ति भाव व जयकारों के साथ लेकर चल रहे थे। शहर के प्रमुख मार्गो से निकली भव्य शोभायात्रा का जगह-जगह स्वागत किया गया।पथरिया से पधारे ब्रह्मचारी प्रशांत भैय्या जी के मंगल प्रवचन से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जामय एवं इंदौर के प्रसिद्ध संगीतकार करण पाटोदी ने अपनी संगीतमय प्रस्तुति से शमा बाँध दी l पुरे धार्मिक उत्साह के साथ पर्युषण पर्व के समापन पर पूर्व विधायक श्री राजेंद्र जैन ने समाजबंधुओं से क्षमा याचना की। क्षमावाणी को पर्युषण पर्व का सबसे महत्वपूर्ण और श्रेष्ठ कार्यक्रम माना जाता है।

Spread the News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *