शहर में राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) शरदचंद्र पवार पार्टी की नगर परिषद चुनाव को लेकर बैठक संपन्न
तिरोड़ा : आगामी नगर परिषद चुनाव की तैयारियों को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) शरदचंद्र पवार पार्टी की आपात बैठक आज स्थानीय जनसंपर्क कार्यालय में श्री रविकांत बोपचे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में चुनाव संबंधी विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन को मजबूती देना, उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया, स्थानीय समस्याओं के आधार पर चुनावी रणनीति तैयार करना आदि विषयों पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने अपने विचार रखे। बैठक में शहर के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की उपस्थिति उल्लेखनीय रही तथा माहौल में उत्साह स्पष्ट दिखाई दिया।
बैठक के अवसर पर पार्टी की प्रगतिशील विचारधारा और युवा नेतृत्व श्री रविकांत बोपचे पर विश्वास जताते हुए तिरोड़ा शहर के अनेक महिला, युवा व नागरिकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस (NCP) शरदचंद्र पवार पार्टी में प्रवेश किया। बोपचे ने सभी नए सदस्यों को पार्टी का दुपट्टा पहनाकर विधिवत स्वागत किया।प्रवेश के बाद नए कार्यकर्ताओं ने कहा, “हमने पार्टी की प्रगतिशील विचारधारा और समाजहित के कार्यों से प्रेरित होकर यह निर्णय लिया है। आने वाले समय में जनता की समस्याओं के समाधान हेतु पूरी निष्ठा और कटिबद्धता से काम करेंगे।”इस अवसर पर प्रदेश सरचिटणीस सौ. मेघाताई बिसेन, कार्याध्यक्ष नासिर घाणीवाला, कार्यवाह शहर अध्यक्ष आशिष येरपुडे, जिलाध्यक्ष संजय धुर्वे, जॉनी सैय्यद, सरपंच सौ. छायाताई टेकाम, सरपंच सौ. मंदाताई टेंभरे, सरपंच रंजित वालदे, विजय बुद्धे, मंगेश गेडाम, संजय टेंभरे, राजेश तांडेकर, सौ. रिताताई नारनवरे, महेश कुकड़े, किशोर कुंभरे, नरेश जागंळे, निरज गजभिये, गुलाब कटरे, महेंद्र कडव, विकास बरियेकर सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

