जागतिक आदिवासी दिवस पर रैली का भव्य स्वागत – विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गोंदिया की पहल
गोंदिया : जागतिक आदिवासी दिवस के पावन अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा गोंदिया शहर में भव्य रैली का आयोजन किया गया।रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जब नेहरू चौक ,गोंदिया पहुँची, तब विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, गोंदिया के कार्यकर्ताओं ने शीतल पेयजल पिला कर उत्साह और जोश के साथ स्वागत किया।

समाज सेवा की अपनी परंपरा को निभाते हुए विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गोंदिया द्वारा शीतल जल का स्टॉल लगाया गया, जिसमें रैली में शामिल सभी प्रतिभागियों, नागरिकों और अतिथियों को शीतल पेयजल प्रदान किया गया। संगठन के पदाधिकारियों और युवाओं ने सेवा भावना के साथ अपनी सहभागिता दर्ज कराई, जिससे उपस्थित जनसमूह में प्रसन्नता का वातावरण बन गया।इस अवसर पर ढोल-ताशों की गूंज, पारंपरिक वेशभूषा, सांस्कृतिक नृत्य और भव्य झांकियों ने माहौल को अद्वितीय बना दिया।
विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल गोंदिया ने कहा कि –“हम सदैव हिंदू समाज के हर वर्ग के साथ खड़े हैं और हर अवसर पर सेवा, संगठन और संस्कृति के लिए समर्पित रहेंगे।” आज के इस कार्यक्रम में देवेश मिश्रा, सुभाष पटले, मुकेश उपराडे, सुनील कोहळे, अंकित कुलकर्णी, हार्दिक जिवानी, प्रदीप बिसेन, मनीष बोपचे, लवकेश मिश्रा, रामदेव मिश्रा, मुकेश खामले, भोला कोकाटे, सुदेश चौहान, अनिल तिवारी, जनार्दन जामवंत, कोमल रहांगडाले, रूपेश नशीने, आशीष टेंभरे आदि विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

